Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कथित चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन:कानपुर देहात में दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    20 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर देहात ने मंगलवार को 'सद्बुद्धि पदयात्रा' निकाली। अकबरपुर में हुई इस पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की। यह पदयात्रा सुबह 11 बजे चौरसिया होटल से शुरू हुई। अकबरपुर ओवरब्रिज से होते हुए यह नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें जिला अध्यक्ष अमरीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में हुई कथित चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरीश सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:आगरा में पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ा, कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ता आपस में भिड़े
    Next Article
    भगवान जगन्नाथ के रथ का पूरे वर्ष होगा दर्शन:हाईटेक रथशाला का 3D तस्वीर हुआ जारी,16 जुलाई को भगवान भक्तों को दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment