Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़ यात्रा पर बदायूं प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसएसपी ने कछला गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाएं परखी

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं में कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शनिवार देर रात जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कांवड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। जिले में ट्रैफिक डायवर्जन पहले से लागू है। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लाइफ जैकेट और गोताखोर हर समय रहें तैयार जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि घाट पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट और प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध रहें। साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम सुचारु रूप से संचालित हो और कांवड़ियों के लिए गंगाजल भरने की व्यवस्था हर समय व्यवस्थित रहे। उन्होंने गंगा के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा। पूरे जिले को सेक्टर और जोन में बांटा गया डीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र में मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की तैनाती की गई है। यात्रा मार्ग पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, नियमित साफ-सफाई और चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आपात स्थिति के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आईसीसीसी कंट्रोल रूम के नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 और 05832-266054 हैं। इसके अलावा 7505389289 और 7505395940 मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से सहायता के लिए 9454402956 और 9454417440 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन दिन बाद गंगनहर से मिला आदि सहरावत का शव:मेरठ में रोहटा के पूठखास में शुक्रवार को स्नान के दौरान डूबा था किशोर
    Next Article
    कानपुर देहात में पानी निकासी के विवाद में बवाल:युवती का आरोप- घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और मोबाइल छीना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment