Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांवड़ियों के साथ झूमे बिजली विभाग के अधिकारी, VIDEO:इंजीनियर्स क्लब ने लगाया 14वां कांवड़ सेवा शिविर, शिवभक्तों पर बरसाए फूल

    8 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के बीच शिवभक्तों की सेवा और स्वागत का अलग अंदाज देखने को मिला। नलकूप खंड कार्यालय के सामने आयोजित कांवड़ सेवा शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में बिजली विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी शिवभक्तों के साथ भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिलाधिकारी आवास से आगे नलकूप खंड कार्यालय के सामने इंजीनियर्स क्लब की ओर से 14वां कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। शनिवार शाम करीब 7 बजे शिविर के उद्घाटन और स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता भी थिरके कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम मुजफ्फरनगर क्षेत्र इं. विनोद कुमार गुप्ता और अधीक्षण अभियंता नगरीय एसके अग्रवाल मौजूद रहे। भक्ति गीतों और संगीत के बीच माहौल भक्तिमय हो गया। इसी दौरान दोनों अधिकारी शिवभक्तों के साथ ताल से ताल मिलाते हुए झूमने और थिरकने लगे। अधिकारियों का यह अंदाज देखकर मौके पर मौजूद कांवड़ियों और अन्य लोगों में भी उत्साह नजर आया। कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, जलपान भी कराया कार्यक्रम के दौरान कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। शिविर में शिवभक्तों के लिए जलपान, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। आयोजकों की ओर से कांवड़ियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बोले मुख्य अभियंता- कांवड़ियों की सेवा सौभाग्य की बात मुख्य अभियंता इं. विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति, सेवा और भाईचारे का पर्व है। लाखों शिवभक्त कठिन यात्रा कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सेवा करना और उनकी यात्रा को सुगम बनाने में सहयोग करना सौभाग्य की बात है। इंजिनियर्स क्लब की ओर से यह सेवा शिविर पिछले कई वर्षों से लगाया जा रहा है। इस बार भी शिवभक्तों के लिए खान-पान और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न BJP नेता को फोन किया, न विपक्षी को:गोंडा में बृजभूषण बोले- हनुमान जी की शपथ लेकर कह रहा किसी से मदद नहीं मांगी
    Next Article
    महिला से झुमका लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार:एटा में काली नदी पुल के पास हुई घटना का खुलासा, अवैध हथियार और नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment