Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    न BJP नेता को फोन किया, न विपक्षी को:गोंडा में बृजभूषण बोले- हनुमान जी की शपथ लेकर कह रहा किसी से मदद नहीं मांगी

    7 hours ago

    1

    0

    कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यौन शोषण मामले में बरी होने के बाद शनिवार को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि केस की सुनवाई के दौरान उन्होंने न तो भाजपा के किसी नेता से मदद मांगी और न ही विपक्ष के किसी नेता को फोन किया। उन्होंने गले से हनुमान जी का लॉकेट निकालकर शपथ लेते हुए कहा कि उन्होंने किसी से मदद नहीं मांगी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- मैं बड़ी जिम्मेदारी के साथ शपथपूर्वक कहता हूं कि जब तक मेरा केस चला, मैंने अपने प्रकरण में किसी से कोई मदद नहीं मांगी। किसी नेता को फोन नहीं किया, चाहे वह पार्टी का हो या विपक्ष का। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि उनकी बात पर कुछ लोग विश्वास करेंगे और कुछ नहीं करेंगे। लेकिन वह हनुमान जी की शपथ लेकर कह रहे हैं कि उन्होंने किसी नेता से अपने मामले में मदद नहीं मांगी। पहलवान हाईकोर्ट गए तो ज्यादा भद पिटेगी पहलवानों के हाईकोर्ट जाने के सवाल पर ब्रजभूषण ने कहा कि हाईकोर्ट जाना उनका अधिकार है। वे वहां जा सकते हैं, लेकिन जिस तरह यहां उनकी भद पिटी है, उससे ज्यादा भद हाईकोर्ट में पिटेगी। मानहानि का मुकदमा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी यह न्यायिक प्रक्रिया है। पहलवान हाईकोर्ट जाएं या सुप्रीम कोर्ट, जहां से वे असंतुष्ट होते हैं, वहां का रास्ता बंद होने के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई करने का रास्ता खुलेगा। फिलहाल उनके लिए यह रास्ता बंद है। बोले- विधायक का चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन राजनीति नहीं छोड़ूंगा अपने राजनीतिक भविष्य पर ब्रजभूषण ने कहा कि वह विधायक का चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन राजनीति छोड़ने का सवाल नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति राजनीति नहीं छोड़ सकता। उन्होंने खुद को 'मेकर' बताते हुए कहा कि अभी वह छोटा मेकर हैं, आगे बड़ा भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान ने मेकर बनाया है। बेटा विधायक, दूसरा सांसद; पार्टी तय करेगी मेरी भूमिका भाजपा में अपनी आगामी भूमिका को लेकर ब्रजभूषण ने कहा कि उनका एक बेटा विधायक और दूसरा सांसद है। जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुना है, इसलिए उनके बेटों को अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि उनके बेटे अपनी सीट खाली करें और वह चुनाव लड़ें। पार्टी उनकी भूमिका तय करेगी। संभव है कि पार्टी एक-दो महीने में इस पर विचार करे। राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां इज्जत नहीं है, वहां बृजभूषण सिंह जाने वाला नहीं है। 2027 में 'चंदा चोरी' चुनावी मुद्दा नहीं होगा 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 'चंदा चोरी' का मुद्दा चुनाव में नहीं रहेगा। चुनाव में एक तरफ मौजूदा सरकार अपने काम गिनाएगी और दूसरी तरफ विपक्ष सरकार की खामियां गिनाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मजबूती से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अखिलेश अच्छा चुनाव लड़ें। उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए। 'कॉकरोच जनता पार्टी' का कोई भविष्य नहीं: ब्रजभूषण 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर ब्रजभूषण ने कहा कि उसका कोई भविष्य नहीं है। उनके मुताबिक, इस संगठन ने युवाओं के आंदोलन को हाईजैक कर लिया। उन्होंने कहा कि देश का युवा परेशान था और संगठन ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन को सिर्फ नैतिक समर्थन देने के लिए राजनीतिक दलों को बुलाया जाता तो शायद उसका भविष्य कुछ और होता। आंदोलन में गाड़ियां तोड़ने और कैमरे तोड़ने जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ने वाला बच्चा ऐसा नहीं करता। 'सरकार बच्चों के लिए झुकी, Gen-Z के कारण नहीं' ब्रजभूषण ने कहा कि भाजपा सरकार के झुकने का कारण Gen-Z नहीं, बल्कि बच्चों का भविष्य था। उन्होंने कहा कि बच्चों के मुद्दे को लेकर सरकार झुकी और इसी वजह से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों के मुद्दे को हटा दिया जाए और अलग-अलग विचारधाराओं के लोग सरकार को झुका दें तो यह ठीक नहीं होगा। बच्चों के भविष्य के सवाल पर सरकार के झुकने के लिए उन्होंने सरकार को बधाई दी। विपक्ष को चुनौती- बच्चों को हटाकर मैदान में आएं विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए ब्रजभूषण ने कहा कि अगर उन्हें बहुत ज्यादा मुगालता हो गया है तो बच्चों को हटाकर एक बार मैदान में आ जाएं। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता का विपक्ष पर विश्वास नहीं है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ें और सबसे पहले उनके क्षेत्र से चुनाव लड़ने आएं। उन्होंने दावा किया कि छह महीने बाद यह पार्टी ढूंढे नहीं मिलेगी। सेमेस्टर सिस्टम पर उठाए सवाल ब्रजभूषण ने शिक्षा व्यवस्था और सेमेस्टर प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली से शिक्षा को काफी चोट पहुंची है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में लागू सेमेस्टर प्रणाली के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति प्रभावित हुई है और पढ़ाई की जगह केवल परीक्षाओं पर जोर रह गया है। 2027 में भाजपा-सपा के बीच होगी लड़ाई, आसान नहीं होगा चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा के बीच मुकाबले को लेकर ब्रजभूषण ने कहा कि इस बार लड़ाई होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि चुनावी परिस्थितियां पल-पल बदलती हैं और किसी के लिए भी चुनाव आसान नहीं होगा। उन्होंने योगी सरकार के करीब 10 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए सत्ता विरोधी लहर की संभावना पर कहा कि यह हमेशा होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले चुनावों में जीत के अंतर का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले और अब के मार्जिन में अंतर आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी के धर्मसंघ में मनेगा 119वें करपात्र प्राकट्योत्सव:43,435 दीपों से जगमग होगा मंदिर प्रांगण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर होगा कुलपति सम्मेलन
    Next Article
    कांवड़ियों के साथ झूमे बिजली विभाग के अधिकारी, VIDEO:इंजीनियर्स क्लब ने लगाया 14वां कांवड़ सेवा शिविर, शिवभक्तों पर बरसाए फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment