Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा ने भीड़ पर पिस्टल तानी; VIDEO:बिजनौर में युवक को थाने ले जाते वक्त 50 लोगों ने घेरा, कार का बोनट पीटा

    12 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में एक मामले की जांच करने गए दरोगा को भीड़ ने घेर लिया। 40-50 लोग कार के चारों तरफ खड़े हो गए। गाड़ी पर मुक्के मारने लगे। भीड़ से घिरे दरोगा कार से नीचे उतरे और पिस्टल लोड कर भीड़ पर तान दी। पिस्टल तानने ही भीड़ पीछे हट गई। इसके बाद वह पिस्टल लेकर सड़क पर आराम से घूमे। और फिर कार में बैठकर वहां से निकल गए। बुधवार देर रात का यह मामला शहर कोतवाली के जंदरपुर गांव की है। ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में एक युवक से पूछताछ करने के लिए दरोगा अपने 3 सिपाहियों के साथ गांव में पहुंचे थे। बताया जा रहा कि पुलिसवाले युवक को थाने ले जाने लगे तो भीड़ ने घेर लिया। आधा घंटा तक हंगामा होता रहा। उधर, भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना की 4 तस्वीरों में देखिए… अब जानिए पूरा मामला… शहर कोतवाली के दरोगा विनय कुमार, 3 सिपाहियों सनी मलिक, संदीप और रवि के साथ बुधवार रात करीब 9.30 बजे ब्रेज़ा कार से चोरी के एक मामले में एक युवक से पूछताछ करने पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, गांव में एक ट्रांसफार्मर चोरी हुआ था, उसका केस दर्ज था, उसी सिलसिले में संदिग्ध अकरम से पूछताछ करने गए थे। गांव के बाहर हाईवे के पास दरोगा ने गाड़ी रोकी थी। पुलिसवाले अकरम को गांव से लाकर पूछताछ कर रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिसवाले आरोपी युवक को थाने ले जाने लगे। इस पर ग्रामीणों ने विरोध किया। गांव के लोगों ने कार को घेर लिया। करीब 40-50 लोगों ने कार को घेरा और बोनट पर मुक्का मारने लगे। इस पर भड़के दरोगा नीचे उतरे और पिस्टल लोड कर उसे लोगों पर तान दिया। पिस्टल तानने के बाद लोग पीछे हट गए लेकिन मौके का फायदा उठाकर युवक भाग गया। फिर दरोगा सड़क पर कुछ देर टहले। इस बीच कार से दूसरा सिपाही भी नीचे उतरा। वह भीड़ को हटाने लगा। वहीं, एक व्यक्ति SI विनय को समझाकर कार की ओर ले गया। दरोगा, पुलिसकर्मियों के साथ कार में बैठे और वहां से निकल गए। भीड़ ने शराब पीने का आरोप लगाया इस दौरान भीड़ में मौजूद किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो बना रहे शख्स लगातार कह रहा था कि इन्होंने शराब पी रखी है और भीड़ पर पिस्टल तान रहे हैं। एसपी सिटी बोले- 12 को हिरासत में लिया एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीमें गठित की गईं। अब तक 12 व्यक्तियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें…. ताजमहल पर गूंजा हरे कृष्णा-हरे राम, VIDEO:30 से 35 लोग मुख्य मकबरे के पास बैठे, ASI ने कहा- CISF से मांगी रिपोर्ट ताजमहल परिसर में हरे कृष्णा-हरे राम गूंजा। 30 से 35 लोग मुख्य मकबरे के नीचे चमेली फर्श पर बैठ कर कीर्तन करते नजर आए। 1.02 मिनट के इस वीडियो में एक व्यक्ति भगवा रंग के वस्त्र पहने नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई ने सीआईएसएफ से रिपोर्ट तलब की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'क्या पता सत्ता बदलने पर मुझे मरवा दिया जाए':इरफान सोलंकी पर FIR कराने वाले बोले- सपा नेता ने कहा था, तू आंखों में बस गया
    Next Article
    मेरठ में छोटे भाई की हत्या कर जमीन में गाड़ा:खेत में काम करते समय सिर में मारी गोली, 1 KM दूर जंगल में लाश दफनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment