Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्यों तुर्किए से खाने वाले डब्बे में छिप कर भागना पड़ा, ट्रंप ने खुद कर दिया दुनिया का सबसे विस्फोटक खुलासा

    17 hours ago

    1

    0

    8 जुलाई 2026 जगह तुर्की का अंकारा और नजारा इस वीडियो में नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने आधिकारिक जहाज एयरफोर्स वन में चढ़ रहे हैं। अगले कुछ मिनट में जो हुआ वो अब तक यानी करीब एक महीने से टॉप सीक्रेट था।  ट्रंप जहाज के बाई तरफ के दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। बाहर के कैमरों ने यह दर्ज किया। पत्रकारों ने भी बताया कि ट्रंप इसी विमान से पहले ब्रिटेन जाएंगे फिर वहां प्लेन बदलेंगे। एक अन्य विमान से अमेरिका जाएंगे। उसी लग्जरी प्लेन 7478 से जो क़तर ने उन्हें गिफ्ट किया। ट्रंप ने सफेद नीले प्लेन से सफर किया ही नहीं। वो विमान में आगे से चढ़े और फौरन बाद पीछे से उतर गए। सबसे छिप कर। कैटरिंग ट्रक से जहाज में खाना पहुंचाया जाता है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस इसी कैटरिंग वैन में ट्रंप को छिपाकर दूसरे जहाज की तरफ ले गई। यह C32 ए विमान उस दिन अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेक्सेथ को ले जा रहा था और मेन एयरफोर्स वन के पास ही खड़ा था। इस जहाज से ट्रंप पहुंचे ब्रिटेन। इसे भी पढ़ें: ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशनअमेरिकी राष्ट्रपति के प्लेन में वाइट हाउस कवर कर रहे बहुत से पत्रकार भी चलते हैं। उन्हें भी सीक्रेट सर्विस ने झांसा दिया। 8 जुलाई को जब एयरफोर्स वन अंकारा से उड़ा तो उसमें सवार पत्रकार और वाइट हाउस स्टाफ को लगा कि ट्रंप भी उसी प्लेन में है क्योंकि ट्रंप को उतारते हुए उनकी आंखों में धूल झोंकी गई थी।  एयरफोर्स वन के दाहिनी साइड पत्रकारों को बिठाया जाता है। इसी तरफ से ट्रंप को ले जाया जाना था। तो पत्रकारों से कहा गया कि वह अपनी तरफ की खिड़कियां बंद कर लें। पूरे रास्ते किसी को भी नहीं बताया गया कि ट्रंप तुर्की से ब्रिटेन के सफर में उनके साथ नहीं है। मिड एयर भी यह जाहिर नहीं होने दिया गया कि ट्रंप कहां सफर कर रहे हैं। एक एयरबेस पर विमान उतरा। चुपचाप ट्रंप को उस विमान में लाया गया। फिर वो कैमरों के सामने उससे नीचे उतरे। क़तर के डोनेट किए गए प्लेन में बैठे और वाशिंगटन डीसी उड़ गए। इसे भी पढ़ें: Donald Trump और PM Modi आपस में सुलझा लेंगे रूसी तेल शुल्क विवाद, नवारो ने जताया भरोसापत्रकार जब ट्रंप से पूछते हैं क्या सुरक्षा की कोई चिंता थी? ट्रंप कहते हैं नहीं ऐसा नहीं। ऐसा क्यों होगा? पत्रकार पूछते हैं क्या आपको पता है कि हमारी खिड़कियां क्यों बंद करवाई गई? ट्रंप कहते हैं हां शायद इसलिए हुआ कि आप ऐसी फ्लाइट में हैं जिस पर जोखिम हो सकता है और इस जगह घटिया लोगों से डील करना पड़ता है। पत्रकारों का सवाल क्या आपको ईरान की ओर से एयरफोर्स वन के खिलाफ किसी विश्वसनीय खतरे की जानकारी थी? ट्रंप बोलते हैं मुझे हर समय खतरा रहता है। आपसे पहले मैं उनकी सूची में नंबर एक पर हूं। लेकिन अगर मैं गया तो आप भी गए। न्यूयॉर्क टाइम्स और सीबीएस न्यूज़ ने जुलाई में एक खबर चलाई कि अमेरिकी इंटेलिजेंस को ट्रंप के लिए डर लग रहा है। उन्हें लगता है ट्रंप या उनके विमान पर खास तरह का खतरा हो सकता है। इसके चलते ट्रंप की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी भी बरती जाने लगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब पुतिन के तारनहार बनें पूर्व CJI चंद्रचूड़, सुलझाएंगे यूक्रेन संग विवाद, रूस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
    Next Article
    लीबिया तक घुस गई ईरान की आग, तेल में कैसे हुए धामके पर धमाके?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment