Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala Assembly में BJP का ऐतिहासिक दांव, Speaker पद के लिए पहली बार उम्मीदवार उतारेगी पार्टी

    1 hour ago

    1

    0

    केरल विधानसभा में पहली बार तीन सीटें जीतने वाली भाजपा, स्पीकर पद के चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। राज्य पार्टी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया कि पार्टी ने कोल्लम जिले की चथनूर सीट से नव निर्वाचित विधायक बी बी गोपाकुमार को इस पद के लिए उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। स्पीकर पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होंगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि विपक्षी एलडीएफ ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इसे भी पढ़ें: गिरिराज सिंह का Rahul Gandhi पर तीखा वार, बोले- Congress अब 'माओवादी, मुस्लिम' हो गई हैराज्य विधानसभा में भाजपा के तीन विधायक गोपाकुमार, वी मुरलीधरन और स्वयं चंद्रशेखर हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि केरल की राजनीति के इतिहास में पहली बार इस पद के लिए भाजपा का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। गोपाकुमार भाजपा के उम्मीदवार होंगे। उनका नाम मैं और मुरलीधरन प्रस्तावित करेंगे। चंद्रशेखर अक्सर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ और कांग्रेस नीत यूडीएफ पर केरल में मिलीभगत की राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं।  इसे भी पढ़ें: West Bengal में बड़ा सियासी उलटफेर! अपने ही वार्ड में हारीं Mamata Banerjee, Suvendu Adhikari ने पूरा किया अमित शाह का 'वादा'उन्होंने दावा किया कि अब तक राज्य विधानसभा में कोई असली विपक्षी विधायक नहीं था। विधायक के रूप में शपथ लेने के लिए विधानसभा जाते समय उन्होंने कहा कि यह सब बदलने के लिए हम तीनों विधायक आज शपथ ले रहे हैं और आज से अपना काम शुरू कर रहे हैं। शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के तीनों विधायकों ने यहां पलायम शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amit shah पर टिप्पणी केस में Abhishek Banerjee को बड़ी राहत, Calcutta HC ने पुलिस एक्शन पर लगाई रोक
    Next Article
    PM Modi को Economy पर नए ज्ञान की जरूरत, Congress का सरकार पर बड़ा हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment