Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड किया:मैनेजमेंट में खामियों का हवाला; भारतीय ओलिंपिक संघ की कमिटी देखरेख करेगी

    20 hours ago

    1

    0

    भारतीय खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) को सस्पेंड कर दिया। बुधवार को मंत्रालय ने फेडरेशन में मैनेजमेंट और शासन व्यवस्था से जुड़ी खामियों को इसकी वजह बताया। मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को देशभर में टेबल टेनिस का एडमिनिस्ट्रेशन संभालने के लिए एक कमिटी बनाने का निर्देश दिया है। यह कमिटी TTFI में शासन व्यवस्था बहाल होने तक फेडरेशन के कामकाज की देखरेख करेगी। समय पर चुनाव नहीं कराने पर कार्रवाई मंत्रालय के मुताबिक, TTFI की मान्यता निलंबित करने की एक बड़ी वजह तय समय सीमा के भीतर फेडरेशन के चुनाव नहीं कराना है। इस मामले में मंत्रालय ने TTFI को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था। फेडरेशन की ओर से नोटिस के जवाब में अपना पक्ष रखा गया था। हालांकि, मंत्रालय ने इस जवाब को असंतोषजनक पाया। इसके बाद TTFI की मान्यता निलंबित करने का फैसला लिया गया। इससे पहले भी फेडरेशन सस्पेंड हो चुका फरवरी 2022 में दिल्ली हाईकोर्ट ने फेडरेशन की एक्जीक्यूटिव कमेटी को सस्पेंड कर दिया था। यह कार्रवाई स्टार प्लेयर मनिका बत्रा की याचिका के बाद हुई थी। उन्होंने सेलेक्शन पॉलिसी को लेकर सवाल उठाए थे। फेडरेशन का काम संभालने के लिए कोर्ट ने एक एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया था। हालांकि इलेक्शन के बाद दिसंबर 2022 में सस्पेंशन हटा दिया गया। IOA की कमिटी संभालेगी एडमिनिस्ट्रेशन मान्यता निलंबित किए जाने के बाद अब भारतीय ओलिंपिक संघ को टेबल टेनिस के प्रशासन की जिम्मेदारी संभालने के लिए कमिटी बनानी होगी। यह कमिटी तब तक काम करेगी, जब तक TTFI में शासन व्यवस्था दोबारा स्थापित नहीं हो जाती। मंत्रालय के इस फैसले का सीधा असर देश में टेबल टेनिस के प्रशासनिक कामकाज पर पड़ेगा। फिलहाल, फेडरेशन की मान्यता निलंबित रहने तक IOA की ओर से बनाई जाने वाली कमिटी इसकी देखरेख करेगी। खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर असर फेडरेशन के सस्पेंड होने से खिलाड़ियों के लिए को इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने में मुश्किल हो सकती है। हालांकि, भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) द्वारा गठित एड-हॉक कमिटी का मुख्य उद्देश्य खेल के प्रशासन को सुचारू रखना है ताकि खिलाड़ियों की भागीदारी प्रभावित न हो। फिर भी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता और टूर्नामेंट्स में भाग लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं (जैसे ITTF) के साथ समन्वय जरूरी होता है। मान्यता निलंबित होने के बाद फेडरेशन को मिलने वाली सरकारी फंडिंग रुक सकती है, क्योंकि फंड केवल मान्यता प्राप्त संस्थाओं को ही मिलता है। खेल मंत्रालय की शक्तियां और अधिकार खेल मंत्रालय के पास राष्ट्रीय खेल महासंघों मान्यता देने और उसे वापस लेने या निलंबित करने का अधिकार है। यह अधिकार मंत्रालय को तब मिलता है जब किसी फेडरेशन के आंतरिक कामकाज में गंभीर अनियमितताएं, कुप्रबंधन या शासन से जुड़ी खामियां पाई जाती हैं। ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… फुटबॉलर रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से शादी की:10 साल से डेट कर रहे थे, पिछले साल सगाई की थी; दोनों के 4 बच्चे हैं फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मंगलवार को कोर्ट मैरिज की। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत से पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका स्क्वॉड का ऐलान:शनिवार से गॉल में पहला मुकाबला, धनंजय डी सिल्वा कप्तान और कमिंडू उपकप्तान होंगे
    Next Article
    बुमराह 21 महीने से लगातार नंबर-1 टेस्ट बॉलर:ICC रैंकिंग में जडेजा 1556 दिन से टॉप ऑलराउंडर; शुभमन गिल वनडे में टॉप बैटर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment