Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत से पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका स्क्वॉड का ऐलान:शनिवार से गॉल में पहला मुकाबला, धनंजय डी सिल्वा कप्तान और कमिंडू उपकप्तान होंगे

    23 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यह मुकाबला शनिवार से गॉल में शुरू होगा। धनंजय डी सिल्वा टीम के कप्तान होंगे, जबकि कमिंडू मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है। पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरु उदाना, निशान मदुशका, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथा, मिलान रत्नायके, असिता फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका। डिकवेला की लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला की वापसी हुई है। डिकवेला ने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले के बाद से वे टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। वहीं, पेस अटैक को मजबूत करने के इरादे से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की टीम में वापसी कराई गई है। मदुशंका ने अपना इकलौता टेस्ट मुकाबला साल 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। सूरियाबंडारा के पास टेस्ट डेब्यू का मौका युवा बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंडारा को पहली बार स्क्वॉड में शामिल किया गया है। सूरियाबंडारा को घरेलू क्रिकेट (डोमेस्टिक सर्किट) में उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। भारत को 18 साल से नहीं हरा सका श्रीलंका भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 10 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं। श्रीलंका पिछले छह सीरीज से भारत को नहीं हरा सका है। उसने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत 2008 में दर्ज की थी, यानी उसे करीब 18 साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार है। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मॉरिस बोले- IPL फ्रेंचाइजियों ने SA20 को ग्लोबल पहचान दिलाई साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग SA20 के पांचवें सीजन से पहले पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने लीग, खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों को लेकर बातें कीं। मीडिया डे पर मॉरिस ने कहा कि IPL फ्रेंचाइजियों के निवेश ने SA20 को आर्थिक मजबूती देने के साथ ग्लोबल पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की मौत पर मेसी का इमोशनल पोस्ट:लिखा- लगता नहीं ज्यादा समय फुटबॉल खेल पाऊंगा; रोनाल्डो का कमेंट- हिम्मत रखो लियो
    Next Article
    खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड किया:मैनेजमेंट में खामियों का हवाला; भारतीय ओलिंपिक संघ की कमिटी देखरेख करेगी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment