Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरीं सपा महिला कार्यकर्ता:मैनपुरी में गैस किल्लत और महंगाई पर सरकार का विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरीं महिला कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने गैस की कमी और बढ़ती कीमतों को आम जनता पर दोहरी मार बताया। यह प्रदर्शन सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ज्योति मैसी के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में गैस सिलेंडर उठाकर सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में गैस की किल्लत के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्योति मैसी ने भाजपा सरकार पर लगातार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले गैस सिलेंडर लगभग 350 रुपये में मिलता था, जो अब बढ़कर करीब 1100 रुपये तक पहुंच गया है। मैसी के अनुसार, इस महंगाई का सीधा असर महिलाओं की रसोई पर पड़ रहा है और आम परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने गैस के साथ-साथ बिजली की समस्या का भी जिक्र किया। मैसी ने बताया कि मैनपुरी में प्रीपेड बिजली मीटर उपभोक्ताओं को बैलेंस खत्म होने पर बिजली कटने से पहले ही परेशानी हो रही है, और अब गैस की किल्लत ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ज्योति मैसी ने सरकार पर वादे करके जनता को परेशानियों में छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर के एचपी गैस गोदाम पर जाकर देखा जा सकता है कि सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा। महिला कार्यकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि महंगाई और गैस किल्लत के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुप्तार घाट किनारे पड़ा मिला शव, कुत्ते नोच रहे थे:मॉर्निंग वॉकरों ने दी जानकारी, पुलिस बोली- 15 से 20 पुरानी बॉडी
    Next Article
    उन्नाव में जमीन विवाद में युवक पर हमला:सिर पर गंभीर चोट, ट्रैक्टर तोड़ा, अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा पीड़ित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment