Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य विभाग की रेड, कई दुकानों से लिए सैंपल:आजमगढ़ में लस्सी से लेकर एनर्जी ड्रिंक तक की जांच, 13 नमूने लैब भेजे गए

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य और पेय पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत शीतल पेय, एनर्जी ड्रिंक, लस्सी और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए जिले के कई इलाकों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नरौली स्थित प्रतिष्ठानों से मैंगो शेक, एनर्जी ड्रिंक, लस्सी, लीची ड्रिंक और कार्बोनेटेड बेवरेज के नमूने लिए गए। कुल 13 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि गर्मी और बदलते मौसम में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ खरीदते समय लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही किसी भी खाद्य पदार्थ को खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट और ‘बेस्ट बिफोर’ की जांच जरूर करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में इस तरह के अभियान पहले भी चलाए जा चुके हैं और लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाते रहे हैं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार तिवारी और गोविंद यादव समेत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में DM बोले- NH-330 असुरक्षित मार्गों में शामिल:नो-एंट्री का सख्ती से पालन कराएं, सड़क सुरक्षा पर दें ध्यान
    Next Article
    कल्कि सेना ने जामा मस्जिद की मरम्मत पर आपत्ति जताई:इंतजामिया कमेटी द्वारा अनुमति मांगने को बताया कानूनन गलत, ASI को भेजा लेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment