Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kirsten Davies बनीं अमेरिका की नयी राष्ट्रीय साइबर निदेशक, White House ने दी मंजूरी

    3 hours from now

    1

    0

    व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को देश की नयी राष्ट्रीय साइबर निदेशक की नियुक्ति की। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर सेवाएं बाधित होने से आम अमेरिकियों का जनजीवन प्रभावित हुआ है और उनमें चिंता बढ़ी है। रक्षा विभाग की मुख्य सूचना अधिकारी कर्स्टन डेविस इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। वह प्रशासन के शीर्ष साइबर सुरक्षा अधिकारी के रूप में शॉन केर्नक्रॉस की जगह लेंगी। डेविस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हमारा देश एनालॉग, डिजिटल और क्वांटम प्रौद्योगिकियों के चौराहे पर खड़ा है।अमेरिकी जीवनशैली तेजी से एक-दूसरे से जुड़ी तकनीकों पर निर्भर होती जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास आने वाली पीढ़ियों तक साइबर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने का अवसर है, लेकिन इसके लिए हमें अपने देश की बुनियादी व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाना होगा, उन्हें अधिक मजबूत और बाधाओं से निपटने में सक्षम बनाना होगा तथा भविष्य के लिए साइबर विशेषज्ञ तैयार करने होंगे।’’ अमेरिका में लगातार कई सेवाएं बाधित होने से यात्रा व्यवस्था प्रभावित हुई, कामकाज ठप हुआ, बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच सीमित हुई और गोपनीय संचार व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इस स्थिति से निपटने के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा। ट्रंप के कुछ कट्टर समर्थकों ने भी प्रशासन पर अमेरिकियों से झूठ बोलने या इन व्यवधानों के वास्तविक कारणों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया।पिछले एक सप्ताह के दौरान माइक्रोसॉफ्ट, चेस बैंक, हवाई यातायात नियंत्रण और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को अमेरिकियों को आश्वस्त करने की कोशिश करते हुए कहा था कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि तकनीकी गड़बड़ियां एक-दूसरे से जुड़ी हैं या इनके पीछे किसी दुर्भावनापूर्ण तत्व का हाथ है। ट्रंप के तीन दिवसीय एशिया दौरे से लौटने के दौरान व्हाइट हाउस ने यह बदलाव किया।ट्रंप ने इन घटनाओं को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा था कि ‘‘ऐसी चीजें होती रहती हैं।’’ रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने डेविस को बधाई देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उन्होंने खुद को एक समर्पित देशभक्त और पेशेवर साबित किया है। हमें विश्वास है कि वह साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति ट्रंप के ‘अमेरिका फर्स्ट’ एजेंडे को आगे बढ़ाएंगी।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    UN में भारत के वोट से गदगद ईरान, अमेरिका हैरान! पलट गया पूरा खेल
    Next Article
    US: शिकागो के मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाले Alexandros Paporakis ने खुद को बताया बेकसूर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment