Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KMC चुनाव पर कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा सकता है सुप्रीम कोर्ट

    2 hours from now

    2

    0

    उच्चतम न्यायालय ने लंबित चुनावों को ‘‘बेवजह’’ न टाले जाने की बात कहते हुए बुधवार को संकेत दिया कि वह कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा सकता है, जिसमें कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनावों को तब तक टालने का निर्देश दिया गया है, जब तक वार्डों के परिसीमन का मुद्दा सुलझ नहीं जाता। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस मामले में 30 नवंबर तक निर्देश लेकर आने को कहा। अगले नगर निकाय चुनावों से पहले कोलकाता नगर निगम ने अपने वार्डों की सीमाओं में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की है।इस योजना के तहत नगर निगम में वार्डों की संख्या मौजूदा 144 से बढ़ाकर 209 की जा सकती है। उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया था कि वह वार्ड परिसीमन से संबंधित याचिका पर एकल पीठ का फैसला आने तक कोलकाता नगर निगम चुनावों की अधिसूचना जारी न करे। उच्चतम न्यायालय की पीठ ने कहा, ‘‘हम विवादित आदेश पर रोक लगाने के पक्ष में हैं, क्योंकि इसमें जिन तथ्यों और कानूनी मुद्दों को उठाया गया है, उन पर खंडपीठ नए सिरे से उचित आदेश पारित करेगी।’’ पीठ ने कहा, ‘‘एकल न्यायाधीश के समक्ष लंबित रिट याचिका को खंडपीठ के पास भेजने का निर्देश दिया जाएगा।खंडपीठ के अपना रुख तय करने तक चुनाव टाले जा सकते हैं।’’ सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति बागची ने कहा, ‘‘हमें लंबित चुनावों को बेवजह नहीं टालना चाहिए।’’ उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया था कि एकल पीठ के समक्ष लंबित याचिका का निपटारा होने तक वह कोलकाता नगर निगम चुनावों की अधिसूचना जारी न करे। परिसीमन की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक पूर्व पार्षद ने याचिका दायर की थी। उन्होंने अनुरोध किया था कि कोलकाता नगर निगम के वार्डों की संख्या तय करने की पूरी प्रक्रिया को अवैध घोषित किया जाए और वार्डों की संख्या बढ़ाने से संबंधित 11 सितंबर की राजपत्र अधिसूचना को रद्द किया जाए।याचिकाकर्ता दीपू दास ने आरोप लगाया कि परिसीमन की प्रक्रिया वास्तविक आबादी के बजाय मतदाता सूचियों के आधार पर की गई है। इसके कारण बड़ी संख्या में निवासियों को इस प्रक्रिया में विचार के दायरे से बाहर कर दिया गया है। याचिकाकर्ता ने दावा किया कि नगर निगम में कोई निर्वाचित परिषद नहीं है।आठ जून को परिषद भंग होने के बाद निगम की पूर्व अध्यक्ष स्मिता पांडे को प्रशासक नियुक्त किया गया था। उन्होंने परिसीमन संबंधी अधिसूचना पर रोक लगाने और राज्य निर्वाचन आयोग को केएमसी चुनाव कराने के लिए कोई अधिसूचना जारी करने से रोकने का अंतरिम आदेश देने का भी अनुरोध किया था। एकल पीठ ने 29 अक्टूबर को अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था।इस फैसले से असंतुष्ट दास ने खंडपीठ का रुख किया। खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा था कि राज्य सरकार अपने चुने हुए प्रशासक को अपनी पसंद के मुताबिक सिफारिश तैयार करने का अधिकार दे सकती है और फिर खुद ही उस सिफारिश को मानने के लिए बाध्य हो सकती है। इससे प्रभावी रूप से सरकार को अपने ही लिए संशोधन की सिफारिश करने की अनुमति मिल जाएगी और संबंधित प्रावधान की स्वतंत्रता कमजोर होगी।आदेश में कहा गया, ‘‘इस तरह कठपुतली की तरह काम करना केएमसी अधिनियम की व्यवस्था के अनुरूप नहीं हो सकता। केएमसी अधिनियम की धारा 601 की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें राज्य सरकार को बाध्यकारी सिफारिश करने का संस्थागत अधिकार नगर निगम को दिया गया है। इससे नगर निगम जैसी स्वायत्त संस्था को अपने वार्डों यानी अपने चुनावी निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का फैसला करने का अधिकार मिलता है।’’ आदेश में कहा गया कि नगर निगम को बीच कार्यकाल में जिस तरीके से भंग किया गया और उसके बाद प्रशासक की नियुक्ति हुई, साथ ही इसके बाद घटनाक्रम जिस जल्दबाजी में आगे बढ़ा, उससे अपीलकर्ता की इस दलील को बल मिलता है कि ‘‘इस पूरी अव्यवस्था के पीछे कोई सोची-समझी रणनीति हो सकती है।’’ हालांकि, खंडपीठ ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया था कि रिट याचिका के अंतिम निपटारे के संदर्भ में उसकी ये टिप्पणियां केवल ‘‘प्रारंभिक प्रकृति की’’ हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीमताल के संरक्षण के लिए हुआ Bathymetric Survey, आंकी गई गहराई और गाद
    Next Article
    AICWA ने फवाद और Mahira Khan की नई Netflix सीरीज पर भारत में रोक की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment