Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    केरलम के कोट्टायम में एक व्यक्ति को खुद को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में पेश करके एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने और कई अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान वडावथूर के रहने वाले आदित्यन के तौर पर हुई है।उन्होंने बताया कि आदित्यन ने सोशल मीडिया पर खुद को आईपीएस अधिकारी के तौर पर पेश करके नाबालिग लड़की से दोस्ती की। अधिकारी के मुताबिक, बाद में आरोपी ने शादी का झांसा देकर लड़की का यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि हालांकि, लड़की के गर्भवती होने पर आदित्यन उससे दूरी बनाने लगा, जिसके बाद परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।अधिकारी के अनुसार, कोट्टायम पश्चिम पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आदित्यन ने खुद को आईपीएस अधिकारी के तौर पर पेश करके कई लोगों को ठगा था। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद आदित्यन के खिलाफ धोखाधड़ी की घटनाओं के लिए अलग-अलग मामले दर्ज किए जाएंगे।पुलिस ने बताया कि आदित्यन को शनिवार को अदालत में पेश किया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Floods: महाराष्ट्र के 37 पर्यटक सुरक्षित Mumbai पहुंचे, जताया आभार
    Next Article
    Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment