Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री के भाषण के बीच मंच की बिजली गुल:बैटरी बैकअप वाला स्पीकर भी नहीं चला, बिना माइक के बोलते रहे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में गीता-गोविंद वाटिका का लोकार्पण करने आए यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री व आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के भाषण के बीच में ही बिजली गुल हो गई। ऐसे में उन्हें बिना साउड सिस्टम के लिए 15 मिनट तक भाषण देना पड़ा।इस बीच बैटरी बैकअप वाला स्पीकर भी मंगाया गया लेकिन भी दगा दे गया। प्रभारी मंत्री के सामने ये भी ऑन नहीं हुआ। ऐसे में मंच पर बैठे अधिकारियों का पारा हो गया, उन्हेांने कर्मचारियों की ओर घूर कर भी देखा लेकिन प्रभारी मंत्री का भाषण खत्म होने तक न तो बिजली आ पाई और न ही बैटरी बैकअप वाला स्पीकर ऑन हो सका। ये था मामला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को ताजनगरी फेस-2 स्थित जोनल पार्क में विकसित की गई गीता-गोविंद वाटिका का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री सहित सभी गेस्ट मंच पर आ गए। एक-एक कर सभी के भाषण हुए। तब तक बिजली ठीक-ठाक रही। फाउंटेशन शो भी चलता रहा। विधायक डा. जीएस धर्मेश और विधायक भगवान सिंह कुशवाह के बाद प्रभारी मंत्री बोलने के लिए पोडियम माइक स्टैंड पर आए। अपना उद्बोधन शुरू करने से पहले उन्होंने मंच पर बैठे सभी गेस्ट का नाम लिया ही था, इस बीच पोडियम की बिजली गुल हो गई। जबकि फाउंटेशन शो चलता रहा। बिजली गुल होते ही प्रभारी मंत्री ने कुछ सेकेंड के लिए अपना भाषण रोक दिया। मंत्री जी के लिए मंगाया गया बैटरी बैकअप वाला स्पीकर, वह भी नहीं चला। देखिये 4 तस्वीरें… वे दायें-बांये झांकने लगे। इधर, कर्मचारी भी दौड़ पड़े लेकिन जब कुछ सेकेंड तक बिजली नहीं आई तो प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बिना माइक के ही बोलना शुरू कर दिया। वे गीता-गोविंद वाटिका की खासियस गिनाने के साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसी बीच किसी को याद आया कि उसकी गाड़ी में बैटरी बैकअप वाला स्पीकर रखा है, उसने कर्मचारी से दौड़कर वह स्पीकर मंगाया लेकिन वह भी ऑन नहीं हुआ। प्रभारी मंत्री भाषण दे रहे थे और कर्मचारी बैटरी बैकअप वाला स्पीकर ऑन करने की कोशिश करते रहे। जब स्पीकर ऑन नहीं हुआ तो हारकर इसे भी बॉक्स में बंद करके फिर से गाड़ी में रखवा दिया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बिना माइक के ही लगभग 15 मिनट तक बोलते रहे। 12.40 करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण प्रभारी मंत्री ने लगभग 12.40 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। इस बीच कुछ लोग चर्चा करने लगे कि इतने बड़े प्रोजेक्ट की लॉचिंग में भी बिजली के बैकअप का बंदोबस्त नहीं किया गया। इससे आगरा विकास प्राधिकरण की तैयारियों पर सवाल खड़ा हो गया। जोनल पार्क के अंतर्गत गीता-गोविंद वाटिका में थीम सौन्दर्गीकरण, थीम विकास तथा थीम लाइटिंग एवं लेजर शो से संबंधित विकास कार्य लगभग 17.6 एकड़ भूमि पर कराए गए है। यहां ब्रज थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार के स्कल्पचर जैसे-कालिया नाग, गोवर्धन पर्वत, मोर, शंख, मण्डाला, जीआरसी एवं सेंड स्टोन जाली, पिलर, माखन मटका, स्टोन फाउंटेन, स्टोरी पैनल तथा महाभारत में कौरवों एवं पाण्डवों के बीच हुए कुरुक्षेत्र युद्ध आदि को प्रतीकात्मक संरचनाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। थीम लाइटिंग एवं लेजर शो के अंतर्गत डेकोरेटिव एवं बोलार्ड लाइट तथा श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित लेजर शो, लाईट एंड साउंड शो के साथ-साथ म्यूजिकल फाउंटेन शो एवं ओपन एम्फीथिएटर का निर्माण कराया गया है। इसके अतिरिक्त तुलसी वाटिका भी विकसित की गई है। इसके अंतर्गत तुलसी की विभिन्न प्रजाति के पौधे यथा-रामा तुलसी, श्यामा तुलसी, वागा तुलसी, श्वेता तुलसी एवं विमला तुलसी आदि रोपित किए गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद है भाई...हफ्ता लग जाएगा भांग का नशा उतरने में:चीफ जस्टिस ने की टिप्पणी, अगली तारीख तय करते समय होली की छुट्‌टी याद आई
    Next Article
    डस्टबिन से मिठाई उठा ले गए लोग, VIDEO:हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराई थी, मानक के अनुरूप नहीं थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment