Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकसभा की कार्यवाही पहली बार वंदे मातरम से शुरू हुई:छह अंतरे बजने के बाद सदन स्थगित; स्पीकर की टी पार्टी का विपक्ष ने किया बहिष्कार

    1 day ago

    1

    0

    लोकसभा की मानसून सत्र की आखिरी बैठक गुरुवार को पहली बार वंदे मातरम से शुरू हुई। इस दौरान पीएम मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत पूरा सदन मौजूद था। राष्ट्रगीत के छह अंतरे बजाए गए। इसके बाद लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और मानसून सत्र खत्म हो गया। राज्यसभा भी राष्ट्रगीत के साथ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई। लोकसभा की कार्यवाही के बाद स्पीकर ओम बिरला ने चाय पार्टी दी। इसका विपक्ष ने बहिष्कार किया। प्रियंका ने कहा- गृह मंत्री आज वंदे मातरम गाने आए थे स्पीकर की चाय पार्टी का बहिष्कार लोकसभा की कार्यवाही के बाद स्पीकर ओम बिरला ने चाय पार्टी दी। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसद शामिल नहीं हुए। DMK नेता कनिमोझी लोकसभा स्पीकर की पारंपरिक चाय पार्टी में शामिल हुईं। वहीं, राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने सभापति सीपी राधाकृष्णन की ओर से आयोजित चाय पार्टी में हिस्सा लिया। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं। वंदे मातरम बिल 11 अगस्त को कानून बना राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' को राष्ट्रगान के समान कानूनी दर्जा देने वाला राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) बिल, 2026 राज्यसभा से 29 जुलाई और लोकसभा से 30 जुलाई 2026 को पास हुआ था। इसके बाद 11 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें: संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:आखिरी दिन लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली; मोदी-शाह और राहुल सदन में मौजूद रहे संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली। लोकसभा में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुखबीर बादल पर हमले का रिएक्शन:AAP बोली- लोग बेअदबी से नाराज, वड़िंग ने कहा- देरी से मिले न्याय को लेकर सिखों में गुस्सा
    Next Article
    आवारापन 2 का चला जादू या हुई फेल? नेटिजन्स बोले- 150-200 करोड़ क्लब में एंट्री वाली फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment