Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में बाढ़ के पानी में बाघ फंसा:नदी में डूबी बच्चों से भरी बोलेरो, लखनऊ की गलियों में नावें चल रहीं; 10 हजार ने घर छोड़ा

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी में बारिश थम गई है, लेकिन नदियां अब भी उफान पर हैं। 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लखीमपुर खीरी के बेल्हा सिकटिहा गांव में शारदा नदी के बाढ़ के पानी में एक बाघ फंस गया। गोला और आरएसटी वन रेंज की टीमें मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। ड्रोन कैमरे से बाघ की लोकेशन ढूंढी जा रही है। गोंडा के तरबगंज क्षेत्र के साखीपुर चाहलावा गांव के नंदकिशोर का 9 साल का बेटे शिवा यादव नाव से बाढ़ के पानी में गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। कटरा बाजार क्षेत्र में में टेढ़ी नदी उफान पर है। करीब 15 गांवों में पानी भर गया है। सड़कें डूब गई हैं। वहीं लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। 10 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर पलायन कर गए हैं। गलियों में नावें चल रही हैं। गोमती रिवर फ्रंट में पानी भर गया है। अगले आदेश तक उसे बंद कर दिया गया है। फर्रुखाबाद में पुल डूब गए हैं। सीतापुर में सरायन नदी खतरे के निशान से 1.62 मीटर ऊपर है। उन्नाव में सई नदी का पानी 12 से ज्यादा गांवों में घुस गया है। गोंडा में घाघरा 26 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यहां 30 गांवों में करीब 25 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। उधर, फतेहपुर में पांडु नदी में 12 लोगों से भरी नाव पलट गई। ग्रामीणों ने सभी को बचा लिया। लखीमपुर खीरी में बच्चों से भरी बोलेरो उफनते नाले में फंस गई, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। आज रविवार को मौसम साफ रहेगा। लखनऊ में बाढ़ की तस्वीरें देखिए- इन वजहों से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर 1. ऊपरी इलाकों में हुई बारिश का पानी नीचे आ रहा नेपाल, उत्तराखंड और यूपी के ऊपरी जिलों में हुई तेज बारिश का पानी नदियों के जरिए मैदानी इलाकों में पहुंच रहा है। इसलिए यूपी में बारिश रुकने के बाद भी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, सीतापुर, गोंडा और बाराबंकी जैसे जिलों में इसका असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। गोमती नदी में भी पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और सीतापुर की तरफ से पानी पहुंच रहा है। 2. बैराज और बांधों से छोड़ा जा रहा पानी ऊपरी इलाकों में बारिश के कारण बैराज और जलाशयों में पानी बढ़ जाता है। ऐसे में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है। यह पानी कुछ समय बाद यूपी की नदियों में पहुंचता है और जलस्तर बढ़ जाता है। इसका असर लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बाराबंकी और गोरखपुर जैसे मैदानी जिलों में देखने को मिल सकता है। इसी वजह से कई जगह बारिश थमने के बाद भी नदियां उफान पर बनी हुई हैं। लखीमपुर में बोलेरो डूबी, बाल-बाल बचे बच्चे वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- 1 जून से 30 सितंबर 2026 के मानसून सीजन में पूरे यूपी में सामान्य बारिश हुई है। आमतौर पर जितनी बारिश होती है, इस साल उससे 8% ज्यादा कुल 802.9 मिमी बारिश हुई। पूर्वी यूपी में औसत से 2% कुल 817 मिमी और पश्चिमी यूपी में 16% ज्यादा 782.7 मिमी बारिश हुई। आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अचानक आई बाढ़ का ड्रोन VIDEO:40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुसा, 10 हजार ने इलाका छोड़ा
    Next Article
    यूपी भाजपा की मीडिया टीम घोषित:31 प्रवक्ताओं में 10 ब्राह्मण, 25 मीडिया पैनलिस्ट बने; पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के विरोधी को मिली जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment