Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में पेड़ नदी में समाया, चौकी में घुसा सांप:बलिया में गड्‌ढे में पलटा ई-रिक्शा, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का कटान तेज हो गया है। विशाल पेड़ नदी में समा गया। यहां पुलिस चौकी में 6 फीट लंबा सांप घुस गया। वन विभाग ने रेस्क्यू किया। बलिया में गंगा-सरयू नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। कई गांव-मोहल्ले बाढ़ से घिर गए हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। यहां ई-रिक्शा सड़क पर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। हालांकि, ई-रिक्शा में सवार लोग बाल-बाल बच गए। लखनऊ से सटे बाराबंकी में मस्जिद का आधा हिस्सा सरयू नदी में लटका हुआ है। कभी भी मस्जिद नदी में समा सकती है। कानपुर-उन्नाव में गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। नदी किनारे बसे गांवों में 10 फीट तक पानी भर गया है। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। संगम के प्रमुख घाट पानी में डूबे हैं। लेटे हनुमान जी के 14 दिन बाद कपाट खोल दिए गए हैं।मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में 50 जिलों में बारिश हुई। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बारिश की ज्यादा संभावना है। आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए यूपी में बारिश-बाढ़ के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    नसबंदी के एक साल बाद महिला हुई गर्भवती:शाहजहांपुर में महिला बोली- सरकारी डॉक्टर ने प्राइवेट अस्पताल में लिया था 25 हजार; थाने में शिकायत
    Next Article
    वाराणसी में 40 साल के MS डॉक्टर ने सुसाइड किया:हेरिटेज हॉस्पिटल की OT से इंजेक्शन लाए, हाथ में सुई लगाई; बेड पर लाश मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment