Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में पति ने दांतों से पत्नी की नाक काटी:मायके जाने पर अड़ी थी, मां ने बेटी की ननद की नाक काटकर बदला लिया

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के लखीमपुर खीरी में पति ने पत्नी की नाक काट दी। पत्नी मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर दोनों में पहले बहस और फिर झड़प हो गई। नाक कटने से गुस्साई पत्नी ने मायके मां को फोन कर दिया। मां बेटी की ससुराल पहुंची तो बेटी की कटी नाक देखकर भड़क गई। बदला लेने के लिए 18 साल की ननद की नाक काट दी। वह खून से लथपथ हो गई। तड़पने लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आए। जैसे-तैसे दोनों परिवारों को अलग कराया। इसके बाद दोनों परिवार थाने पहुंच गए। वहां शिकायत की। इसके बाद मां बेटी को मायके लेकर चली गई। यह पूरी घटना शनिवार शाम 4 बजे जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पडुआ इलाके के ढखेरवा गांव की है। पुलिस ने बताया कि पति का नाम श्रवण कश्यप, पत्नी का नाम प्रीति और ननद का नाम मोनी है। पत्नी और ननद का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया है। दोनों पक्षों ने एप्लीकेशन दी है। मामले की जांच की जा रही है। 4 साल पहले शादी, 2 किमी दूरी मायका रामलखन कश्यप के बड़े बेटे श्रवण की शादी 4 साल पहले चचरापुरवा गांव निवासी बनवारी लाल की बेटी प्रीति (30) से हुई थी। दंपती की अभी कोई संतान नहीं है। श्रवण खेती-किसानी करता है। ससुराल और मायके के बीच की दूरी महज 2 किलोमीटर है। परिवार ने बताया कि प्रीति की चचेरी बहन की शादी है। वह मायके जाना चाहती थी, जबकि श्रवण पत्नी को मायके नहीं भेजना चाहता था। इसी बात को लेकर शनिवार शाम 4 बजे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा और गुस्से में श्रवण ने दांतों से पत्नी की पिटाई की। फिर दांतों से उसकी नाक काट दी। गंभीर घायल प्रीति ने फोन कर अपने मायके में घटना की जानकारी दी। एक घंटे बाद ससुराल वाले मायके पहुंचे बेटी के घायल होने का पता चलते ही पिता बनवारी लाल, मां श्रीदेवी और अन्य परिजन ससुराल पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दामाद ने भी सास से हाथापाई की। इसके बाद भड़की प्रीति की मां ने दामाद की बहन की मोनी की नाक दांतों से काट दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गई। दोनों पक्षों का मेडिकल, पुलिस जांच में जुटी विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया– पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसमें दोनों के परिवार के लोग शामिल हो गए। दोनों ने एफआईआर कराने के लिए तहरीर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- एक-दूसरे का हाथ पकड़ नदी में कूदे प्रेमी-प्रेमिका:मुरादाबाद में ताऊ को मैसेज किया- मरने जा रहा हूं, बुलेट पुल पर खड़ी है मुरादाबाद में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। दोनों बुलेट से नदी के पुल पर पहुंचे। बुलेट सड़क किनारे खड़ी की। फिर कुछ देर तक आपस में बात करते रहे। इसके बाद एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और नदी में कूद गए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में बारातियों की कार बही, 6 को बचाया:मेरठ में अंडरपास में तांगा डूबा, तांगे वाले और घोड़े की मौत; 5 शहरों में बारिश, 33 में अलर्ट
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे में 23 युवतियां और 5 ग्राहक पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment