Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, छापे में 23 युवतियां और 5 ग्राहक पकड़े गए

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के स्पा सेंटर में शनिवार शाम 7 बजे पुलिस ने छापा मारा। वहां पर सेक्स रैकेट चल रहा था। मौके पर 23 युवतियां और 5 ग्राहक मौजूद थे। उनके अलावा स्पा सेंटर का एक कर्मचारी भी था। पुलिस तलाशी के बाद सभी को पकड़कर थाने ले आई। वहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का है। पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर से स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम के साथ उन्होंने कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर रेड की। वहां पर 23 युवतियां,5 ग्राहक और एक कर्मचारी मौजूद था। तलाशी के दौरान वहां से आपत्तिजनक सामग्री मिली। जिसके बाद सभी को पकड़कर थाने लाया गया। जहां से उनसे पूछताछ की जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर मथुरा में गोली लगने से सिपाही की मौत: ड्यूटी के दौरान सरकारी राइफल से चली गोली मथुरा में शनिवार रात करीब 9 बजे गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गई। सिपाही केनरा बैंक में गार्ड की ड्यूटी पर तैनात था। सूचना मिलते ही पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि गोली उनकी सरकारी राइफल से गर्दन में लगी थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। बताया जा रहा है कि सिपाही पारिवारिक कारणों से परेशान था। हालांकि अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला सदर बाजार क्षेत्र स्थित सिविल लाइन इलाका का है। यहां पढ़ें पूरी खबर 3.53 लाख रसोइयों की भर्ती होगी, जानिए किस स्कूल में रखे जाएंगे कितने रसोइए यूपी के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण (मिड डे मील) योजना के तहत 3.53 लाख रसोइयों की भर्ती होगी। अगले 15 दिनों में सभी जिलों में रसोइयों का चयन पूरा करना होगा। प्रति रसोइया 1000 रुपए का मानदेय मिलेगा। हर स्कूल में बच्चों की संख्या के आधार पर रसोइयों की संख्या निर्धारित की गई है। प्रति स्कूल न्यूनतम 1 और अधिकतम 7 रसोइया ही रखे जा सकेंगे। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक प्रेम रंजन सिंह की ओर से राज्य के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों रसोइया चयन को लेकर एक गाइडलाइन जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर... हर स्कूल में 2 शिक्षक जरूरी, हाईकोर्ट ने 13 जुलाई तक सरकार से रिपोर्ट मांगी यूपी के सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि प्रदेश के हर सरकारी स्कूल में कम से कम दो शिक्षकों की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाए। हाईकोर्ट के इस आदेश के क्रम में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने प्रदेश के सभी बीएसए और शिक्षा निदेशकों को आदेश जारी कर जिलों से 6 अलग-अलग प्रारूपों में जानकारी मांगी है। इसमें सरप्लस शिक्षक, गैर-सरप्लस शिक्षक, एक शिक्षक वाले व बंद स्कूल और शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों का पूरा ब्योरा शामिल है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में पति ने दांतों से पत्नी की नाक काटी:मायके जाने पर अड़ी थी, मां ने बेटी की ननद की नाक काटकर बदला लिया
    Next Article
    UP में पशुओं का भी होगा जीवन बीमा:85% प्रीमियम सरकार देगी, पशु के मौत-विकलांग होने पर मिलेगी मदद; ऐसे करें आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment