Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में बारातियों की कार बही, 6 को बचाया:मेरठ में अंडरपास में तांगा डूबा, तांगे वाले और घोड़े की मौत; 5 शहरों में बारिश, 33 में अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार देर रात गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, देवरिया समेत 5 शहरों में तेज बारिश हुई। रविवार सुबह लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी समेत ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहे। हालांकि, साढ़े 8 बजते-बजते धूप निकल आई। आज 33 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूर्वांचल और तराई के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में यूपी के 64 शहरों में औसतन 10.3 मिमी बारिश हुई। आमतौर पर 10.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। सबसे ज्यादा 63.8 मिमी बारिश सुल्तानपुर, 62.5 मिमी. बाराबंकी में रिकॉर्ड हुई। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश की वजह से यूपी में नदी-नाले उफान पर हैं। महोबा में शनिवार देर रात 11 बजे बारातियों की बोलेरो कार नाले में गिर गई। कार में दूल्हे के पिता समेत 6 बाराती सवार थे। सभी तेज बहाव में बहने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने नाले में कूदकर उनकी जान बचाई। मेरठ में दिन में कई बार हुई तेज बारिश की वजह से अंडरपास में 10 फीट पानी भर गया। इस दौरान एक तांगा डूब गया। युवक और घोड़े की मौत हो गई। प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। बिजनौर में मालन नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- फिलहाल मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। यह पूरी तरह सामान्य और अस्थायी स्थिति है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी या अन्य क्षेत्रों में नया मौसमी सिस्टम सक्रिय होगा, बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। फिलहाल पश्चिमी यूपी में अगले एक हफ्ते तक मानसूनी बारिश पर ब्रेक लग सकता है। तेज धूप, बढ़ते तापमान और उमस लोगों को परेशान करेगी। यूपी के मौसम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा 40% विधायकों के टिकट काट सकती है:खराब परफॉर्मेंस वाले निपटेंगे; राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समझाया- टिकट कटे तो घर नहीं बैठना
    Next Article
    लखीमपुर में पति ने दांतों से पत्नी की नाक काटी:मायके जाने पर अड़ी थी, मां ने बेटी की ननद की नाक काटकर बदला लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment