Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा:नर्सिंग की 2 छात्राओं समेत 3 की मौत; ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागा

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में 2 नर्सिंग छात्राओं समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतकों में निघासन के बोटन पुरवा की रहने वाली प्रियंका (24) और क्रांति (18) शामिल हैं। दोनों भीरा के संतगढ़ स्थित वन बीट कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस में नर्सिंग की छात्राएं थीं। तीसरे मृतक की उम्र करीब 32 साल है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना भीरा थाने के भीरा-पलिया नेशनल हाईवे की शनिवार दोपहर 3 बजे की है। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए… 60 किलोमीटर दूर से पढ़ने आती थीं छात्राएं नर्सिंग की दोनों छात्राएं घर से 60 किलोमीटर दूर वन बीट कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस में पढ़ने आती थीं। दोनों रोजाना कॉलेज से अप-डाउन करती थीं। शनिवार को भी क्लास खत्म कर दोनों घर लौट रही थीं, तभी हादसा हो गया। क्रांति निघासन थाने के बोझिया गांव के राम लोटन की बेटी थी। वह बीएससी नर्सिंग कर रही थी। वहीं, प्रियंका बोटन पुरवा के रहने वाले पृथ्वी पाल की बेटी थी। हादसे के बाद लगा लंबा जाम थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया- नेशनल हाईवे होने की वजह से हादसे के बाद भीरा-पलिया मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- ग्रेटर नोएडा-घर में परिवार के 5 लोगों की लाशें मिलीं:इनमें पति-पत्नी और 3 बच्चे, बिस्तर पर बच्चों से लिपटे मिले; परिवार में प्रापर्टी विवाद था उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। इनमें पति-पत्नी और 3 बच्चे हैं। लाशें घर में बिस्तर पर मिलीं। शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पांचों बिस्तर पर दिखाई दिए। एक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर में घुसी तो देखा कि चारपाई पर पिता की बेटे से लिपटी लाश थी। दूसरे बेड पर मां, छोटा बेटा और बेटी की लाश थी। मां बेटे से लिपटी थीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेलर का बेटा बना यूपी पुलिस परीक्षा का टॉपर:बोला- पापा ने मजदूरी करने को कहा, तो मां ने रोका; 2 बहनें भी पुलिस में
    Next Article
    झांसी में शराब पिलाकर पत्नी की हत्या की:चकना बनाने के लिए कहा तो गाली देने लगी, सिर में हसिया मारकर छत से नीचे फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment