Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 733 किलो गांजा पकड़ा गया:बांदा और हमीरपुर के तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा नंबर के कंटेनर पर लादकर ला रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों हरियाणा नंबर के कंटेनर से गांजा ला रहे थे। इसे यूपी और बिहार के जिलों में सप्लाई करना था। STF की टीम ने कंटेनर को पकड़ लिया। इसमें 733 किलो गांजा मिला। STF को सूचना मिली थी कि एक गिरोह उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर यूपी-बिहार में सप्लाई कर रहा है। इसी सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही ने STF टीम को अलर्ट किया। टीम ने लखनऊ में मंगलवार रात 1:45 बजे घेराबंदी शुरू की। मोहनलालगंज के बिंदुआ में श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज के पास बाबा ढाबा के सामने कंटेनर नंबर HR 55 W 3217 आता दिखा, जिसकी तलाशी ली गई। तलाशी में कंटेनर के अंदर भारी मात्रा में गांजा मिला। इस पर कंटेनर में सवार दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गांजे की कीमत 1.83 करोड़ रुपए आंकी गई पूछताछ में तस्कर आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता का गांजा खरीदता है। उस गांजे को मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश लाकर अलग-अलग जिलों में ऊंचे दाम पर बेचता है। दोनों तस्करों के खिलाफ थाना मोहनलालगंज में एनडीपीएस एक्ट में तहत केस दर्ज किया गया है। STF से मिली जानकारी के अनुसार, 733 किलो गांजे की कीमत करीब 1.83 करोड़ रुपए आंकी गई है। दो तस्करों की पहचान मर्दन नाका बांदा के विनोद कुशवाहा और नेवादा विवार हमीरपुर के जितेंद्र शिवहरे के रूप में हुई है। STF ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और टाटा कंटेनर भी जब्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नजीराबाद में बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया, मौत:रेस्टोरेंट से देर रात काम कर लौट रहा था, बाइक बेकाबू होने से हादसा
    Next Article
    प्रयागराज का SRN अस्पताल को बड़े हादसे का इंतजार!:कैंपस में लगे फायर एक्सटिंग्विशर एक्सपायर, हौज बॉक्स खाली, पाइप गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment