Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नजीराबाद में बाइक सवार बिजली के पोल से टकराया, मौत:रेस्टोरेंट से देर रात काम कर लौट रहा था, बाइक बेकाबू होने से हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के नजीराबाद में मंगलवार देर रात अनियंत्रित बाइक पोल से जा टकरायी, हादसे में रेस्टोरेंट कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन–फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोविंद नगर के रेस्टोरेंट में करता था काम कर्नलगंज निवासी आयुष सोनकर (24) गोविंद नगर स्थित मेड्यूसा रेस्टोरेंट में काम करता था। परिवार में मां सोनी, दो भाई सौरभ, गौरव है। छोटे भाई गौरव ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार रात करीब 3 बजे बाइक से घर लौट रहा था। वह लाजपत नगर स्थित होटल हवेली के पास पहुंचा ही था, तभी उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने घटना की जानकारी नजीराबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आयुष को हैलट अस्पताल में भर्ती करा कर आयुष के दोस्त सुशांत को घटना की जानकारी दी। परिजन जब तक हैलट पहुंचे तब तक आयुष की मौत हो चुकी थी। मामले में नजीराबाद थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़े भाई ने छोटे को गड़ासे से मारा, मौत:पत्नी की बात पर हुआ विवाद, बीच-बचाव में मां जख्मी-पिता की शर्ट पर खून की छींटे
    Next Article
    लखनऊ में 733 किलो गांजा पकड़ा गया:बांदा और हमीरपुर के तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा नंबर के कंटेनर पर लादकर ला रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment