Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड पर वकीलों का न्यायिक बहिष्कार:अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग उठाई

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के दीवानी न्यायालय में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। यह बहिष्कार रामपुर में अधिवक्ता फारुक अहमद खां की हत्या के विरोध में किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग भी उठाई गई। संघ सभागार में आयोजित आपात बैठक में रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारुक अहमद खां की न्यायालय परिसर में गोली मारकर की गई हत्या पर गंभीर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने इस घटना को 'अति निंदनीय' बताया और आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे प्राणघातक हमलों तथा हत्याओं पर प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रशासन इन घटनाओं पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है और न ही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार तत्काल यह अधिनियम लागू नहीं करती है, तो अधिवक्ता भविष्य में कठोर कदम उठाने को बाध्य होंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि रामपुर में दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से अधिवक्तागण अत्यंत दुखी हैं। रामपुर बार एसोसिएशन के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए, गुरुवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। एक अन्य प्रस्ताव में उत्तर प्रदेश सरकार को विरोध पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम अविलंब लागू नहीं किया गया, तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ब्राउन गर्ल कैफे पर पुलिस का छापा:8 हुक्के, 23 फ्लेवर पैकेट समेत भारी सामान जब्त, कैफे सील
    Next Article
    महोबा में LIC कर्मचारियों की हड़ताल:लेबर कोड और निजीकरण के विरोध में कार्य ठप रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment