Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद के बयान पर छिड़ी बहस:बोले- जूता बनाना भी जानते हैं, उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहा है। बाराबंकी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे चंद्रशेखर में लखनऊ में बयान दिया कि हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं, उसका जूता बनाना भी जानते हैं और समय आने पर उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं। चंद्रशेखर ने इस बयान में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने करणी सेना के एक पदाधिकारी के बयान पर पलटवार किया है। बता दें कि करणी सेना के प्रदेश महामंत्री ने बयान जारी कर कहा था कि हम चंद्रशेखर को बाराबंकी की धरती पर कदम नहीं रखने देंगे। अगर उसके बाद चंद्रशेखर बाराबंकी पहुंचे और कार्यक्रम किया। ‘हम संघर्ष करने वाले सज्जन लोग हैं’ चंद्रशेखर ने कहा- हम संघर्ष करने वाले लोग हैं। हम सज्जन लोग हैं। मैं तो संवैधानिक व्यक्ति हूं। हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और समय आने पर उसे सिर पर पटककर मारना भी जानते हैं। हम सिर्फ संविधान से डरते हैं और संविधान के खिलाफ कभी नहीं जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि काशीराम व्यक्ति नहीं विचार है। जो उनके विचारों पर चलेगा काशीराम उसी के हैं। उन्होंने कहा- 2020 से 2026 तक काशीराम किसी को क्यों याद नहींआए। हम धन्यवाद देंगे आजाद समाज पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को जो सड़क पर उतरे लाठियां खाई और उनके विचारों को जन जन तक पहुंचा और आज हर कोई उन्हें याद करने पर मजबूर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में बुजुर्ग से बैग छीनकर भागा युवक:भीड़ ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया; 4600 रुपये बरामद
    Next Article
    DM ने राजस्व-चकबंदी न्यायालयों के अफसरों को दी चेतावनी:अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार और मुकदमों के निस्तारण में देरी पर जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment