Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मूसलाधार बारिश, छाया अंधेरा:बिजली कड़की, पेड़ गिरने से युवक घायल; 5 दिन बरसात का अलर्ट

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार शाम 5 बजे घने बादल छा गए। दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इसके बाद घंटेभर मूसलाधार बारिश हुई। कमता, पॉलीटेक्निक, बुद्धेश्वर, चिनहट, बीबीडी, इंदिरा नहर कट के पास जाम लग गया। मोहनलालगंज में रेलवे क्रॉसिंग के पास यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया। इससे पहले सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। बादल छाए रहे और उमस महसूस हुई। सुबह 10:20 बजे सरोजनीनगर में तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब ढाई घंटे तक जारी रही। मलिहाबाद में भी सुबह 10:50 बजे बारिश हुई। हालांकि, इसी दौरान गोमतीनगर, हजरतगंज समेत कई इलाकों में तेज धूप निकली, जिससे उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, 5 सितंबर तक लखनऊ में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। इस साल अब तक 507.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो सामान्य कोटे 513.6 मिमी से करीब 1 फीसदी कम है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी यूपी के ऊपर चक्रवाती सिस्टम बना है, जिससे मानसूनी हवाएं तेज हुई हैं। इसके पश्चिम की ओर बढ़ने पर 1 से 5 सितंबर तक लखनऊ में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम की 8 तस्वीरें देखिए- मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वायरल वीडियो से बिगड़ी प्रतिष्ठा पर स्मार्ट सिटी सख्त:नियो फिटनेस जिम को कारण बताओ नोटिस, लीज खत्म करने और ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
    Next Article
    मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से दंड-बैठक लगवाई:मेरठ में दबंगों ने पिस्टल दिखाकर रोका, फिर की मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment