Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ओवरब्रिज से कूदकर युवती ने जान दी:जिद कर प्रेमी से शादी तय कराई, ज्यादातर रहती थी साथ; उसी से बात करते हुए कूदी

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक 22 साल की युवती ने ओवरब्रिज से कूदकर जान दे दी। उसने घरवालों से जिद करके प्रेमी से अपनी शादी तय कराई थी। घरवालों के अनुसार, वह ज्यादातर अपने प्रेमी और उसके परिवार के साथ ही समय बिताती थी। गुरुवार रात प्रेमी से ही बात करते हुए घर के बाहर निकली और ओवरब्रिज से कूद गई। मड़ियांव के कसाईबाड़ा निवासी मजदूर रामकिशन गौतम की बेटी शिल्पी गौतम (22) ने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, घटना से पहले वह अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घर से बिना बताए निकली थी बहन लक्ष्मी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे पूरा परिवार एक साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान शिल्पी मोबाइल लेकर घर से बाहर चली गई। वह अक्सर प्रेमी से बात करने के लिए बाहर निकल जाती थी, इसलिए किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार को लगा कि वह प्रेमी के घर चली गई होगी। अगले साल नहीं, इसी साल शादी की जिद परिजनों के अनुसार शिल्पी का पास के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। परिवार की सहमति के बाद दोनों की शादी तय हो चुकी थी। नवरात्र में सगाई और अगले साल फरवरी में विवाह की तैयारी थी। लेकिन शिल्पी चाहती थी कि शादी अगले साल नहीं बल्कि इसी साल कर दी जाए। पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार ने विवाह अगले साल करने का फैसला किया था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। परिवार का कहना है कि शिल्पी अपनी बात पर अड़ी रहती थी। ब्यूटी पार्लर का काम छोड़ दिया था शिल्पी इंटरमीडिएट तक पढ़ी थी और कुछ समय पहले तक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। करीब तीन महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और घर पर ही रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, वह अपना अधिकांश समय प्रेमी और उसके परिवार के साथ बिताती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि घटना से पहले युवती और उसके प्रेमी के बीच क्या बातचीत हुई थी। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ मेट्रो ने महिलाओं के लिए शुरू की माय-दीदी सेवा:ई-बाइक से 5KM तक सफर सिर्फ 15 रुपए में; 13 जून तक फ्री विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर लखनऊ मेट्रो ने महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक लास्ट माइल कनेक्टिविटी देने के लिए खास पहल की है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) ने शुक्रवार से महिलाओं के लिए विशेष ईवी बाइक फीडर सेवा ‘माय दीदी’ की शुरुआत कर दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून से पहले बाढ़ से निपटने की तैयारी पर मंथन:लखनऊ में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी, सेना और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने साझा किए अनुभव
    Next Article
    हरदोई में मानसिक तनाव रोकने को भागवत कथा:21 से 27 जून तक आयोजन, अध्यात्म से मिलेगा सकारात्मक मार्गदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment