Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में मानसिक तनाव रोकने को भागवत कथा:21 से 27 जून तक आयोजन, अध्यात्म से मिलेगा सकारात्मक मार्गदर्शन

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में जनकल्याण, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कमलेश्वर फाउंडेशन और कुबेर लाल जनसेवा संस्थान द्वारा यह कथा 21 जून से 27 जून 2026 तक वैभव लॉन, हरदोई में होगी। कथा का वाचन प्रतिदिन शाम 4 बजे से किया जाएगा। आयोजन के पहले दिन, 21 जून को सुबह 7 बजे एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। संस्थाओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि समाज में मानसिक तनाव, आत्महत्या, अवसाद, घबराहट, उच्च रक्तचाप, पारिवारिक कलह, सामाजिक संघर्ष और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय बन चुकी है। किशोरों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों सहित लगभग हर वर्ग इन समस्याओं से प्रभावित हो रहा है। संस्था द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि सकारात्मक परामर्श, आध्यात्मिक मार्गदर्शन और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ाव के माध्यम से इन चुनौतियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसी सोच के तहत आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचिका एवं परामर्शदाता पूज्या श्री राधा प्रिया जी करेंगी। आयोजकों का कहना है कि यह कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं होगी, बल्कि लोगों को मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने का भी माध्यम बनेगी। कथा के दौरान अध्यात्म, जीवन प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर भी प्रकाश डाला जाएगा। कमलेश्वर फाउंडेशन की सचिव अमिता मिश्रा "मीतू" ने बताया कि वर्तमान समय का तनावपूर्ण वातावरण लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में अध्यात्म लोगों को आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकता है। वहीं, कुबेर लाल जनसेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी ने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन अवसर पर विधायक प्रभाष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा "मधुर", डॉ. सीपी कटियार, डॉ. चित्रा मिश्रा, विजय लक्ष्मी सिंह, अमिताभ शुक्ला "मोनू", संजीव मिश्रा, पंकज अवस्थी, सचिन मिश्रा, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ओवरब्रिज से कूदकर युवती ने जान दी:जिद कर प्रेमी से शादी तय कराई, ज्यादातर रहती थी साथ; उसी से बात करते हुए कूदी
    Next Article
    पटना-कोटा एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी में ठहराव:केंद्रीय रेल मंत्री ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर दी स्वीकृति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment