Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पीएसी तैनात कर 200 भैंसें उठवाईं:लोगों ने टीम पर हमला किया था, मेयर बोलीं- पूरा इलाका साफ कर देंगे

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के पारा में नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ 3 थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी बल पहुंचा। सभी जवान हेलमेट, बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने 4 मोहल्लों से करीब 200 भैंसें उठवा लीं। टीमों के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी पहुंचे। यहां मेयर ने कहा- जो पुलिस आपकी सुरक्षा करती है, उस पर हमला स्वीकार नहीं है। पूरा इलाका साफ कर देंगे। इन लोगों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर हमला किया। आज पूरे इलाके से भैंसें उठवा ली गई हैं। दरोगा पर हमला कर सिर फोड़ दिया गया था। दरअसल, रविवार को टीम एक दरोगा और कुछ पुलिसबल के साथ पहुंची थी तो अवैध डेयरी संचालकों ने उन पर हमला कर दिया था। पुलिस ने पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की शिकायत पर अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिश, नसीम, रानू, जीशान, नाफिश समेत 24 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कई को हिरासत में लिया था। सोमवार को दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया था। अब 6 तस्वीरें देखिए- इंस्पेक्टर को मारा, उसका सख्त जवाब दिया जाएगा मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा- यह पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई है। इन्होंने जिस तरह से नगर निगम के कर्मचारियों और इंस्पेक्टर को मारा, वह बहुत ही गलत काम किया था। इस पर सख्त कार्रवाई होगी। इलाका पूरा साफ कर देंगे। आज ये इलाका पूरा साफ कर दिया है। इन हमलावरों को आज जवाब दिया जा रहा है। पुलिस आपकी सुरक्षा करने के लिए है, न कि आपसे मार खाने के लिए। तिकोनिया, गायत्री विहार, ज्ञानेंद्र विहार में कार्रवाई तिकोनिया, गायत्री विहार, ज्ञानेंद्र विहार में नगर निगम की टीम और पुलिस फोर्स ने सबसे पहले कार्रवाई की। यहां के करीब 10 घरों और डेयरियों से भैंसों को बाहर निकाला। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की वजह से लोगों ने पिछली बार की तरह विरोध करने की हिम्मत नहीं दिखाई। इन मोहल्लों में कार्रवाई के बाद टीम हैदर कैनाल के पास कुल्हरकट्टा रोड की तरफ गई। वहां पर डिप्टी खेड़ा में भैंसों को पकड़ा जा रहा है। महिलाओं ने टीम के कर्मचारियों को गाली दी लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध चल नहीं सका। …ताकि टीम पर हमला दोबारा न हो इस अभियान में नगर निगम की कैटल कैचर टीम के साथ पारा, दुबग्गा और काकोरी थाने की फोर्स मौजूद है। मौके पर एसीपी काकोरी शकील अहमद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 200 भैंसों को पकड़ा गया है। नगर निगम की टीम लगातार डेयरियों से भैंसों को पकड़कर ठाकुरगंज स्थित कांजी हाउस भेज रही है। अवैध रूप से संचालित डेयरियों को खाली कराने और पशुओं को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी, ताकि रविवार जैसी स्थिति दोबारा न बने। भैंसों को घरों के अंदर बांध रखा था अवैध रूप से डेयरी चलाने वालों ने भैंसों को घरों के अंदर छिपा लिया था। नगर निगम की टीम घरों के अंदर जा-जाकर भैंसों को खूंटे से खोल दिया और कैटल कैचर में चढ़ाया। इस दौरान किसी ने भी विरोध नहीं किया। डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया- 16 तारीख को नगर निगम की टीम पर अवैध डेयरी चलाने वाले लोगों ने हमला किया था। उस टीम को लीड कर रहे दरोगा का गला दबाया गया। उन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। सिर पर लोहे से मारा गया। आज नगर निगम की कैटल कैचर टीम को सपोर्ट देने के लिए 3 थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी भेजी गई। जो भी सरकारी काम में बाधा डालेगा, उसके साथ सख्ती बरती जाएगी। नगर निगम भैंसों को क्यों पकड़ रहा? नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत शहरी सीमा में भैंस पालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। केवल अधिकतम दो गायों को ही वैध लाइसेंस के तहत पालने की अनुमति है। शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित डेयरियों और आवासीय इलाकों में भैंस जैसे पशुओं को पालने से गंदगी फैलती और सीवर चोक होता है। इन्हीं समस्याओं के कारण स्थानीय प्रशासन और नगर निगम इन्हें प्रदूषण या गंदगी फैलाने वाला (अपदूषक) मानकर कार्रवाई करता है। एक दिन पहले 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया था रविवार को टीम पर हमले के बाद पुलिस ने सोमवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ये महिलाएं खुशबून (24) और आफरीन (26) हैं। ये दोनों मोहल्ला गादियाना, आदर्श विहार के अब्बास की बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार, नगर निगम कर्मचारियों और सरकारी वाहनों पर पथराव किया गया था। दरोगा को पकड़कर पीटा गया। उसके बाद पशु अधिकारी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अंत में रविवार की 3 तस्वीरें देखिए- ------------------------------- 7 महीने पहले की ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में बेडरूम से निकलीं भैंस-बकरी : नगर निगम की टीम देखते ही जानवरों को अंदर बंद कर दिया था, एक-एक कर बाहर निकाले लखनऊ में एक घर के बेडरूम से भैंस-बकरी निकलने लगीं। यह अजीब बात नहीं बल्कि नगर निगम टीम के एक्शन के दौरान हुई घटना है। दरअसल, नगर निगम की टीम जोन-8 के बिजनौर में अवैध रूप से चल रहीं डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम को देखते ही एक डेयरी वाले ने अपनी भैंस और बकरियों को घर के अंदर कमरे में बंद कर दिया। घटना रॉयल सिटी कॉलोनी, गडौरा की है। बुधवार को पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। 3 घंटे की मशक्कत के बाद टीम कार्रवाई कर पाई। इस बीच नगर निगम की टीम के वाहनों को भी घेर लिया गया। टीम के पहुंचते ही अवैध डेयरी संचालकों ने भैंस और गाय को घर में छिपाकर ताला बंद कर दिया था। इस दौरान टीम ने घर के ड्राइंग रूम और बेडरूम से जानवरों को निकाला। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी रिपोर्ट में चंपत-मिश्रा के नाम नहीं:बाकी 8 आरोपी पहले ही जेल में; SIT ने फाइनल जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी
    Next Article
    योगी का ऐलान- PRD जवानों का भत्ता 600 करेंगे:गोरखपुर में कैशलैस योजना शुरू की, 5 लाख तक इलाज फ्री होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment