Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी का ऐलान- PRD जवानों का भत्ता 600 करेंगे:गोरखपुर में कैशलैस योजना शुरू की, 5 लाख तक इलाज फ्री होगा

    12 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी ने मंगलवार को गोरखपुर में पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के लिए ‘मुख्यमंत्री पीआरडी परिवार कल्याण योजना’ का शुभारंभ किया। इसमें पीआरडी जवान के परिवार का 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज होगा। योगी ने ऐलान किया कि जल्द ही PRD जवानों का भत्ता रोजाना 600 किया जाएगा। इसकी तैयारी की जा चुकी है। अभी पीआरडी जवानों को 500 रुपए मिलते हैं। प्रदेश में 31 पीआरडी जवान रजिस्टर्ड हैं। इसमें 2 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं। सीएम ने पीआरडी जवानों के वर्दी भत्ते के 3000 रुपए उनके खातों में ट्रांसफर किए। इससे पहले लखनऊ में बनने वाले पीआरडी भवन का शिलान्यास किया। 1948 में गठित प्रांतीय रक्षक दल के जवान (स्वयंसेवक) पुलिस के काम में मदद करते हैं। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा- पीआरडी जवानों को सुविधा मिली है तो उन्हें और बेहतर ढंग से काम करना होगा। हम सब भारतवासियों का एक ही लक्ष्य होना चाहिए। वह है 'देश प्रथम'। जो बांटने का काम करते हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है। पीआरडी जवानों का भत्ता 2019 तक 250 रुपए था। 2019 में इसे बढ़ाकर 375 किया। 2022 में 395 रुपए किया। फिर 500 किया। 3 तस्वीरें देखिए… योगी के संबोधन की 4 बड़ी बातें-- 1. पैसा विदेशों में जमा करवाते थे, दिक्कत होने पर भागने का प्लान था योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा- पिछली सरकारें अपनी पीढ़ियों के लिए पैसा जमा करती थीं। प्रदेश का पैसा विदेशों में जमा करवाते थे। ये सोचते हैं कि कोई दिक्कत होगी तो वहां भाग जाएंगे। अमेरिका-ईरान युद्ध में मिसाइल वहीं गिर रही थी, जहां पैसा जमा था। युद्ध वहां हो रहा था, परेशान नेता थे। अब दंगाई और माफिया हमेशा के लिए रसातल में चले गए हैं। 2. अब दंगाई और माफिया हमेशा के लिए रसातल में चले गए हैं योगी ने कहा- आज यूपी बीमारू नहीं रहा। विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हमने यहां की अर्थव्यवस्था को तीन गुना कर दिया है। पहले 43 हजार प्रति व्यक्ति आय थी, आज 1 लाख 20 हजार हो गई है। आज बजट 9 लाख 70 हजार करोड़ पहुंच गया है। वे लुटवाते थे, लूटते थे। प्रदेश का पैसा विदेशों में जमा करवाते थे। 3. पिछली सरकारों ने माफिया के आगे घुटने टेक दिए थे सीएम ने कहा- आरोप-प्रत्यारोप वही करते हैं जो कुछ कर नहीं पाते। उन्हें लगता है कि हम कर नहीं सके, इन्होंने कैसे कर दिया। यही उनकी समस्या है। वे माफिया के आगे घुटने टेक देते थे। यहां क्या नहीं था, सबकुछ था। उर्वरा भूमि, सबसे अच्छे प्रगतिशील किसान, पढ़ी-लिखी बेटी, अच्छे व्यापारी, प्रतिभाशली युवा थे। जिन्होंने प्रदेश को बीमार बना दिया, वे यहां के लोगों का इलाज क्या कर पाते। 4. पिछली सरकारों का विकास केवल सैफई सिंडिकेट तक सीमित था योगी ने कहा- पिछली सरकारों का विकास केवल सैफई सिंडिकेट के विकास तक सीमित था। उनका विकास हो और बाकी भाड़ में जाएं। इसलिए वे गुंडागर्दी कराते थे। पहले पीआरडी जवानों को ड्यूटी नहीं मिलती थी। आज पीआरडी के जवान कम पड़ जाते हैं। कोई काम नहीं है तो उन्हें ट्रैफिक में लगाइए, मेट्रो की सुरक्षा का दायित्व दीजिए। पेट से कोई सीखकर नहीं आता, उसे ट्रेनिंग देनी होगी। ट्रेनिंग मिलेगी तो वह अच्छा काम करेगा और परिणाम देगा। गोरखपुर में CM योगी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पीएसी तैनात कर 200 भैंसें उठवाईं:लोगों ने टीम पर हमला किया था, मेयर बोलीं- पूरा इलाका साफ कर देंगे
    Next Article
    दामाद केस हार गया था, इसलिए पत्नी-सास की हत्या की:ससुर बोले- खून के बदले खून चाहिए; इटावा में गला रेतकर हत्या की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment