Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सामान्य से अधिक गर्मी:सुबह से चल रहीं तेज हवाएं, लालबाग और गोमतीनगर का AQI यलो जोन में

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ रही है। रात और दिन में पारा सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा। सुबह से करीब 35 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। तेज चटक धूप भी निकली हुई है। दिन में पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 61 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 42 फीसदी रही। मार्च के अंत तक पड़ेगी भीषण गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में मार्च के पहले सप्ताह के शुरुआती 3-4 दिनों तक 25-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। सप्ताह के अंत से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी शुरू हो सकती है, और सामान्य से अधिक तापमान का दौर जारी रहेगा। इस बीच मार्च के अंत तक भीषण गर्मी का दौर बढ़ेगा। पूरी गर्मी रात होगी अधिक गर्म उत्तर प्रदेश में आगामी ग्रीष्म ऋतु (मार्च-अप्रैल-मई) के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। पिछली शीत ऋतु में पश्चिमी विक्षोभों की कम सक्रियता के कारण सामान्य से कम वर्षा हुई, जिससे तापमान पहले से ही ऊपर रहा। अप्रैल मई में लू की संख्या बढ़ेगी अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में जारी ला-निना की स्थिति कमजोर हो रही है और यह तटस्थ नीनो में बदलने वाली है। हिंद महासागरीय द्विध्रुव भी तटस्थ रहने की उम्मीद है। इन सबके संयुक्त प्रभाव से मार्च में ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है और हीट वेव की संभावना कम है। लेकिन अप्रैल-मई में पूर्वांचल और तराई इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान भी पूरे सीजन में सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिससे रातें भी गर्म रह सकती हैं। लखनऊ में AQI यलो जोन में लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI यलो जोन में 128 रहा है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 159, लालबाग 159, अलीगंज 163, गोमती नगर का AQI 120 और कुकरैल 101 रहा है। अंबेडकर यूनिवर्सिटी का AQI 69 दर्ज किया गया। मंगलवार शाम को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI यलो जोन में 135 दर्ज किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में भक्तों ने भगवान कृष्ण संग खेली होली:इस्कॉन में होली मिलन समारोह में भजन पर झूमे, जमकर उड़ाए गुलाल
    Next Article
    पुरानी रंजिश में फायरिंग, अधेड़ को लगी गोली:मैनपुरी में दो पक्षों की लड़ाई में तीसरे व्यक्ति को लगी गोली, पीजीआई रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment