Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दरोगा ने भाजपा नेता का सिर फोड़ा:घर में घुसकर भाई को लाठी, पत्नी को लात मारी; झगड़े की जांच करने पहुंचे थे पुलिसवाले

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में एक दरोगा ने खुलेआम दबंगई दिखाई। बंथरा थाने में तैनात दरोगा सचिन यादव ने भाजपा नेता (बूथ अध्यक्ष) का सिर फोड़ दिया। उसके सिर पर पिस्टल की बट से मारा। बूथ अध्यक्ष को बचाने आए उसके भाई को दरोगा की टीम ने लाठियों से पीटा। पत्नी के पेट पर लात मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर गई। दरअसल, बूथ अध्यक्ष का अपने पड़ोसी से दिन में दुकान लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था। वह शिकायत करने गया, तो पुलिस ने जांच करने की बात कही। इसके बाद जिससे झगड़ा हुआ था, वह भी थाने जा पहुंचा। तब दरोगा अपनी टीम के साथ पूछताछ करने पहुंचे। भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत ने गुरुवार दोपहर पूरे मामले की शिकायत एसीपी से की। इसी बीच, शाम को दरोगा की टीम के भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर में घुसने और लोगों के साथ मारपीट करने के वीडियो भी सामने आ गए। मामला बंथरा थाना क्षेत्र का बुधवार रात 11 बजे का है। 3 तस्वीरें देखिए- पहले पढ़िए पूरा मामला भाजपा नेता का गांव के ही लोगों से झगड़ा हुआ था खसरवारा गांव में रहने वाले अरविंद रावत भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उनका गांव में ही रहने वाले साहिल, सारजन और राहुल से दुकान लगाने को लेकर बुधवार रात करीब 8:30 बजे झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसके बाद अरविंद बंथरा थाने पहुंचे। वहां साहिल और उनके साथियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जांच करने की बात कहकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद साहिल पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे। उन्होंने भी अरविंद जैसे ही आरोप लगाकर शिकायत दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे अरविंद रावत के घर पुलिसवाले पहुंच गए। उस समय घर के सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाकर पूछताछ के साथ मारपीट शुरू कर दी। अब पढ़िए मारपीट की कहानी- दरोगा SHO की गाड़ी से घर पहुंचे, मारपीट की अरविंद रावत ने एसीपी को दरोगा के खिलाफ दी शिकायत में लिखा- रात करीब 11 बजे बंथरा थाने में तैनात दरोगा सचिन यादव कुछ पुलिसकर्मियों के साथ SHO की गाड़ी से मेरे घर आए। उस समय मेरे भाई नरेंद्र, पत्नी नीतू और बच्चे भी वहां मौजूद थे। पुलिसवाले मुझसे और परिवारवालों से अभद्र भाषा बोलने लगे। मेरे भाई नरेंद्र को लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया गया। यह देखकर मेरी पत्नी नीतू उन्हें बचाने के लिए दौड़ी। तभी दरोगा सचिन यादव ने मेरी पत्नी के पेट पर लात मार दी, जिससे वह गिर गई। इसके बाद दरोगा नरेंद्र को डंडों से मारते हुए हाईवे की सड़क की ओर ले गए। भाई को खदेड़कर पीटा, मेरे ऊपर पिस्टल तानी अरविंद ने शिकायत में लिखा- मेरा भाई नरेंद्र किसी तरह पुलिसवालों से छूटकर पड़ोसी ओम प्रकाश के घर के अंदर चला गया। इस पर दरोगा सचिन यादव और दो पुलिसवाले ओम प्रकाश के घर के अंदर घुस गए। वहां भी नरेंद्र से मारपीट करने लगे। जब मैं अपने भाई को बचाने के लिए वहां पहुंचा, तो वहां दरोगा सचिन यादव ने मेरी कनपटी पर पिस्टल तान दी। मुझे जान से मारने की धमकी दी। मैंने शोर मचाया, तो सचिन यादव ने उसी पिस्टल की बट से मेरे सिर पर हमला कर दिया। इससे मेरा सिर फट गया। तेजी से खून बहने लगा। इसके बाद दरोगा पिस्टल लहराते हुए लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे। मेरे शोर मचाने पर बड़ी संख्या में मोहल्ले और गांव के लोग मौके पर इकट्‌ठे हो गए, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस पूरी घटना से मैं और मेरा परिवार बहुत डरे हुए और मानसिक रूप से परेशान हैं। हम अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर डर रहे हैं। एसीपी कृष्णानगर अभिषेक पांडेय ने बताया- दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर दरोगा सचिन यादव अपनी टीम के साथ मामले की जांच करने गए थे। तभी किसी बात को लेकर अरविंद रावत के साथ दरोगा का विवाद हुआ। फिलहाल, प्राथमिक जांच में दरोगा सचिन यादव को दोषी पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार को सौंपी गयी है, जिसके आधार पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ------------------------ यह खबर भी है- BJP विधायक को लंगड़ा कहने वाला रीलबाज गिरफ्तार : बच्ची से रेप की कोशिश की; मुस्लिम एक्टिविस्ट बोलीं- ये कठमुल्ला है गाजियाबाद में भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को ‘लंगड़ा’ कहकर विवादों में आए रीलबाज हाजी सलमान पर अब 11 साल की बच्ची से रेप की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने शिकायत पर सलमान और उसके दोस्त तसलीम के खिलाफ पॉक्सो, रेप और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। VIDEO देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व CRPF जवान की हत्या, अंतड़ियां बाहर आईं:बलिया में हमलावरों ने गिराकर पीटा, चाकू से गोदा; भाई पर भी जानलेवा हमला
    Next Article
    प्रयागराज DRM ऑफिस में CBI का छापा:50 हजार की रिश्वत लेते APO और अधीक्षक पकड़े गए, कानपुर के लोको पायलट से मांगी थी घूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment