Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व CRPF जवान की हत्या, अंतड़ियां बाहर आईं:बलिया में हमलावरों ने गिराकर पीटा, चाकू से गोदा; भाई पर भी जानलेवा हमला

    10 hours ago

    1

    0

    बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या कर दी गई। गुरुवार रात 9 बजे पड़ोसी अचानक उनके डेयरी फार्म पर पहुंचे। उन्हें गिरा-गिराकर पीटा, फिर पेट में चाकू से कई वार किए। शोर सुनकर भाई बचाने पहुंचा तो उसके सीने पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाई घायल होकर सड़क पर गिर गए। यह देखकर आरोपी भाग गए। घरवाले दोनों भाइयों को अस्पताल ले गए, जहां पूर्व CRPF जवान की मौत हो गई। भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि जमीन के विवाद में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामला जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर उभांव थाना क्षेत्र का है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। 45 साल के अमरेश बहादुर सिंह ने इसी साल 31 मार्च को CRPF से VRS ले लिया था। अब विस्तार से समझिए पूरा मामला अमरेश बेल्थरारोड इलाके के दोथ सोनाडीह गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी और तीन बेटियां कृतिका, रितिका और रोशनी हैं। तीनों की उम्र 15 से 20 साल के बीच है। साथ में उनका भाई मंजेश सिंह (35) भी रहते हैं। दोनों भाई घर के पास डेयरी फार्म चलाते थे। गुरुवार को अमरेश डेयरी फार्म पर सो रहे थे, तभी पड़ोसी रामकरण सिंह परिवार के लोगों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर अमरेश पर हमला कर दिया। अमरेश ने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें गिराकर पीटने लगे और चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर मंजेश बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। परिवार के लोग दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उन्हें मऊ रेफर किया गया। मऊ के निजी अस्पताल में अमरेश ने दम तोड़ दिया। मंजेश को गंभीर हालत में बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। तीन आरोपी हिरासत में, दो की तलाश ASP दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा- जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर हत्या हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद करते हुए FIR दर्ज की गई। तीन आरोपियों को रात में ही हिरासत में ले लिया गया। दो फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। ----------- ये खबर भी पढ़ें करोड़पति कारोबारी के बेटे ने नौकर को क्यों नहीं पहचाना:कानपुर में 309 कॉल कीं, 3 बार साथ घूमा; बेटे पर शक गहराने की 5 वजह कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू के बाद अब बेटे सुब्रत पर भी पुलिस का शक गहरा गया है। जांच में सामने आया है कि सुब्रत ने सुपारी किलर विशाल गौतम से तीन महीने में करीब 309 बार फोन पर बात की थी। हत्या से पहले के 20 दिनों में सुब्रत सुपारी किलर विशाल और पत्नी शालू के साथ तीन बार बाहर गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर और कारोबार में 20 से ज्यादा कर्मचारी होने के बावजूद सुब्रत विशाल से इतना करीब क्यों था? पूरी खबर पढ़े
    Click here to Read more
    Prev Article
    उमेश पाल की पत्नी बोलीं-मैं ब्राह्मण, मंदिर में शादी हुई:पूजा पाल की जाति नहीं जानती; अतीक परिवार के वकील ने कोर्ट में क्या-क्या पूछा, पढ़िए
    Next Article
    लखनऊ में दरोगा ने भाजपा नेता का सिर फोड़ा:घर में घुसकर भाई को लाठी, पत्नी को लात मारी; झगड़े की जांच करने पहुंचे थे पुलिसवाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment