Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रहीमाबाद में बचपन की सहेलियों की मौत:एक की 6 महीने पहले हुई थी शादी; आज ही मायके आई और दोनों ट्रेन से कटीं

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में हादसा हो गया है। यहां मनकोटी गांव के बाहर ट्रेन पटरी पर बचपन 2 सहेलियां कट गईं। एक लड़की की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। वह आज ही सुबह मायके आई थी। कुछ देर बाद दोनों की डेडबॉडी ट्रेन पटरी पर मिली। ट्रेन से लड़कियों के कटने की सूचना पर गांववालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना बेलवा रेलवे फाटक के पास की है। मृतक सहेलियां रहीमाबाद के मनकोटी गांव की थीं। गांववालों के अनुसार, वे दोनों हरपल साथ ही रहती थीं। आज दोनों की साथ ही मौत हो गई। युवतियों की उम्र 20 और 23 साल रहीमाबाद थाना पुलिस के अनुसार, मृतक युवतियों की उम्र 20 और 23 साल है। 20 वर्षीय शशि पुत्री अशर्फी लाल और 23 वर्षीय नीतू पुत्री बुद्धा की मौत हुई। इन दोनों की ट्रेन से कटने की जांच की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे ट्रैक पार रही थीं लेकिन दूसरे एंगल पर भी जांच की जा रही है। नीतू के मायके आने के बाद दोनों घर से निकलीं और ट्रेन से टकराकर उनकी मौत हो गई। आशंका है कि दोनों ने सुसाइड किया होगा। बहरहाल जांच और पूछताछ के बाद पता चल सकेगा कि आखिर यह हादसा था या सुसाइड। दोनों हरपल साथ रहती थीं, एक की शादी हुई घरवाले कुछ भी नहीं बता रहे हैं। वहीं, पड़ोसियों का कहना है कि नीतू और शशि बचपन से ही हरपल साथ रहती थीं। नीतू की शादी 6 महीने पहले हुई थी। उसका पति इशू चंडीगढ़ में रहकर काम करता है। नीतू आज ही अपने मायके आई हुई थी। अपनी सहेली शशि के साथ गांव के बाहर निकली। दोनों बिना बताए ही निकलीं और पता नहीं क्यों दोनों ने मौत चुन ली? यह भी हो सकता है कि दोनों टहलने गई हों और उनके साथ हादसा हो गया है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP बजट से गोरखपुर को मिलेगी रफ्तार:माडर्न होगा गोरखपुर का कंबल उत्पादन केंद्र, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मे आएगी तेजी
    Next Article
    लखनऊ में VHRP का विरोध प्रदर्शन:हुमायूं कबीर का पुतला फूंका , मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण का विरोध किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment