Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ मेयर के समर्थन में पार्षदों की परेड:भाजपा पार्षद ने विरोध किया, बोले- 3 साल में 30 सड़क का प्रस्ताव दिया, एक भी नहीं बनी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भाजपा के पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल पर आरोप लगाया कि 15 वें वित्त और अवस्थापना में उन्हें विकास कार्य के लिए फंड नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार को मेयर सुषमा खर्कवाल के सर्मथन में अधिकांश भाजपा पार्षदों की परेड उनके कैंप कार्यालय पर हुई। करीब 60 से पार्षदों ने उनके समर्थन वाले पत्र पर सिग्नेचर किया। फैजुल्लागंज-4 से पार्षद रामू कन्नौजिया ने इसका विरोध करते हुए समर्थन में सिग्नेचर नहीं किया। उनका कहना है कि मेयर ने मुझे बुलाया था। उन्होंने फाइल दी बोलीं कि इसपर सिग्नेचर कर दीजिए। हमने पूछा क्या है तो उन्होंने कहा कि हमने तुम्हारे यहां इतना काम किया है। तो हमने कहा कि पिछले तीन साल में हमने 30-32 सड़क के लिए आपको प्रस्ताव दिया,लेकिन एक भी सड़क आपने नहीं दी है। सफाई कर्मचारी के लिए भी बोला, लेकिन वह भी नहीं मिला। हमारे वार्ड में मेयर एक भी बार सर्वे करने के लिए नहीं आई हैं। इसपर मेयर ने हमसे कहा कि हमने तुम्हारे यहां कार्यकर्ताओं के कहने पर बहुत काम किया है। मेयर ने कहा पिछले तीन साल के दौरान फैजुल्लागंज-चार वार्ड में 140 कुल लागत करीब 25.45 करोड़ रुपए की लागत से किए गए हैं। यह काम नगर निगम और जलकल विभाग की तरफ से किए गए हैं। पार्षद अगर ऐसा कह रहे हैं कि उनके वार्ड में काम नहीं हुआ है तो यह गलत है। उनके वार्ड में 140 काम हुए हैं। वहीं, पार्षद का कहना है कि 15 वें वित्त और अवस्थापना और मेयर ने अपने कोटे से उनके वार्ड में विकास के लिए फंड नहीं दिया है। जो काम हुए हैं। वह पार्षद की वार्ड विकास निधि और अन्य सरकारी मदों से किए गए हैं। मेयर बोलीं शिकायत करने वाली चार पार्षद को देखा भी नहीं मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि वार्ड विकास के लिए जो पैसा आता है। वह जहां जैसी आवश्यकता है, वैसा काम किया जाता है। 2 करोड़ 10 लाख रुपए सभी पार्षदों को वार्ड विकास के लिए फंड मिलता है। उन्होंने बताया कि जिन पार्षदों ने नगर आयुक्त गौरव कुमार और प्रमुख सचिव नगर विकास को शिकायत पत्र सिग्नेचर कर भेजा है। उसमें आठ पार्षद हैं। इसमें से निर्मला सिंह, प्रतिभा तिवारी,मालती यादव और रंजना अवस्थी ऐसे पार्षद हैं जो न तो नगर निगम ऑफिस में आए हैं न ही हमारे कैंप कार्यालय में आए हुए हैं। वहीं, पार्षदों के आरोप कि वार्ड विकास निधि तो शासन से आता है। इसपर मेयर ने कहा कि प्रदेश के किसी भी नगर निगम में यह मद नहीं मिलता है। यह केवल लखनऊ में है। यहां से शुरु हुआ विवाद 15 वें वित्त और अवस्थापना का करीब 68 करोड़ रुपए का फंड दो बार में कुछ दिनों पहले जारी किया गया है। इसमें पार्षदों का आरोप है कि 36 वार्ड में वार्ड विकास के लिए कोई फंड नहीं मिला। इसपर प्रमुख सचिव और नगर आयुक्त से भाजपा पार्षदों के गुट ने शिकायत की। इसके बाद मेयर की तरफ से वार्ड में तीन साल में किए गए विकास कार्य की सूची जारी की गई। विरोध करने वाले पार्षदों का कहना है कि हम मेयर का विरोध नहीं कर रहे,लेकिन हमारे वार्ड में पिछले 3 साल के दौरान कोई भी 15 वें वित्त और अवस्थापना से विकास के लिए फंड नहीं मिला। जबकि तीन साल के दौरान कुल 300 करोड़ रुपए का फंड शहर के विकास के लिए मिला है। इसमें रंजना अवस्थी, मुकेश सिंह मोंटी, मुन्ना मिश्रा और मालती यादव के वार्ड में कोई फंड नहीं दिया गया। पार्षदों का कहना है कि सीएम ग्रिड, वार्ड विकास निधि, नगर आयुक्त की निधि से भी जो काम हुए हैं। उसे भी मेयर ने खुद काम कराने की सूची में जोड़ लिया है। पार्षद बोले- संगठन को किया जा रहा दरकिनार पार्षदों का कहना है कि मेयर भाजपा के ही पार्षदों को दरकिनार कर रही हैं। आधा कार्यकाल पूरा होने वाला है। अगर पार्षद वार्ड में काम नहीं करा पाएगा तो फिर चुनाव में कैसे जाएगा? पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यों और बजट आवंटन का ब्योरा महानगर अध्यक्ष के सामने रखा है। पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र में आने वाले वार्डों के विकास के लिए सिर्फ 15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद आरके चौधरी के क्षेत्र के मात्र 22 वार्डों में 32 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। पहले भी पक्षपात किया, शिकायत के बावजूद सुधार नहीं पार्षदों का कहना है कि पहले भी इस तरह के पक्षपात की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। मामले में पार्षदों ने प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से भी शिकायत की है। महानगर अध्यक्ष ने पार्षदों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि में भाजपा के पार्षदों को फंड नहीं देना गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक जगह विकास के लिए पैसा दिया जाए, दूसरी जगह न दिया जाए। इसका पार्टी ने संज्ञान लिया है। यह गलत प्रैक्टिस है। इसके लिए बात की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अवैध कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर:5 हजार वर्गगज में विकसित की जा रही थी अवैध कॉलोनी
    Next Article
    पुलिस स्टेशन कमर्शियल गतिविधियों की जगह बन गए- हाईकोर्ट:कहा- ट्रांसपोर्ट बिजनेस कांस्टेबल पर क्या एक्शन, अफसरों पर कार्रवाई करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment