Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से महबूबनगर के लिए जल्द शुरू होगी सीधी ट्रेन:गोमतीनगर स्टेशन से होगा संचालन, तेलंगाना का सफर होगा आसान

    21 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से तेलंगाना के महबूबनगर के लिए जल्द ही सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। रेलवे ने इसके लिए संबंधित रेल मार्गों पर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलते ही नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन का संचालन गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से होगा। रेलवे सूत्रों के मुताबिक महबूबनगर, हैदराबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित है। अभी इस क्षेत्र में जाने वाले यात्रियों को हैदराबाद, सिकंदराबाद या काचेगुड़ा तक ट्रेन से पहुंचने के बाद आगे की यात्रा करनी पड़ती है। नई सीधी ट्रेन शुरू होने से महबूबनगर और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा। इन ट्रेनों से मिलती है सुविधा वर्तमान में हैदराबाद क्षेत्र के लिए गोरखपुर-चारलापल्ली एक्सप्रेस, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस और लखनऊ-यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है। लेकिन महबूबनगर के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने से इस कमी को दूर किया जा सकेगा। रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन की समय-सारिणी व संचालन की तिथि घोषित कर दी जाएगी। नई सेवा शुरू होने से लखनऊ और तेलंगाना के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में युवती से दुष्कर्म का आरोप:युवक पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण का मामला दर्ज, जांच शुरू
    Next Article
    राजाजीपुरम-बीबीडी के बीच कल से दौड़ेंगी एसी ई-बसें:सुबह 7 से शाम 7 बजे तक मिलेगी सेवा, रोजाना 3 हजार लोगों को होगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment