Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान की स्पेशल डिश निहारी कुल्चे के दाम बढ़े:कानपुर में लकड़ी और कोयले के बढ़े रेट का असर, 50₹ प्रति प्लेट का इजाफा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कामर्शियल गैस सिलेंडर न मिल पाने से रमजान के महीने में शहर के निहारी कुल्चों वालों ने प्रति प्लेट के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। दुकानदार का कहना है कि गैस के अलावा भट्ठी का इस्तेमाल अधिक हो रहा है, लेकिन लकड़ी और कोयले के दाम बढ़े तो हमें भी प्रति प्लेट 10 से 20 का इजाफा करना होगा। रमजान के महीने में शहर की रूपम चौराहे से लेकर अजमेरी चौराहे पर नॉनवेज की दुकानें देर रात तक सजी रहती हैं। ऐसे में रोजेदार इफ्तार के बाद और सहरी से पहले अलग-अलग पकवान खाने निकलते हैं। कानपुर के मशहूर निहारी कुल्चे जो शहर के अजमेरी चौराहे पर हैं, जहां अजमेरी होटल है। 50 साल पुराने इस दुकान के निहारी कुल्चे ईद के मौके पर स्पेशल बनाए जाते हैं। पूरे शहर भर से लोग यहां खाने आते हैं। दुकान मालिक लईक अजमेरी ने बताया कि निहारी को तैयार करने में आग पर इसे ज्यादा देर पकाना पड़ता है। हालांकि गैस का इस्तेमाल हमारे यहां कम ही है, लेकिन भट्ठी पर कोयला और लकड़ी का प्रयोग अधिक है। बीते चार दिन से लगातार लकड़ी और कोयले के दाम बढ़े हैं, इसका सीधा असर लागत पर आ रहा है। अब हम पर प्लेट पर 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी करेंगे। अजमेरी होटल का मेन्यू: मटन स्ट्रू - 360 मटन कोरमा - 360 मटन कलेजी - 360 मटन बिरयानी - 150 चिकन कोरमा - 340 मटन भेजा - 340 सीरमाल - 40 गैस की किल्लत तो है, लेकिन महंगी भी है। ज्यादा दिक्कत तो नहीं, लेकिन रमजान का महीना है इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई। क्योंकि लकड़ी और कोयला भी महंगा हो गया। इसलिए कुछ दाम बढ़ाना मजबूरी हो गई है। आसिफ अली ने कहा कि अभी निहारी कुल्चे के रेट जो 400 रूपाये की प्लेट बिक करी थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 450 रूपाये की कर दी गई है। इसी तरह से अन्य मेन्यू में भी 20 रूपाये प्रति प्लेट का दाम बढ़ाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक सरोज कुरील बोलीं- 2027 में फिर दावेदारी करूंगी:घाटमपुर की जनता का भरोसा मिला, वादे पूरे किए; चीनी मिल की जगह डिफेंस कॉरिडोर बनवाएंगे
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन:मुफ्त बांटा लकड़ी-उपले , प्रदर्शनकारी छात्रों को टांग कर ले गई पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment