Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विवि में दो दिवसीय AI संगोष्ठी:राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने युवाओं से सकारात्मक उपयोग की अपील की

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग (अटल सुशासन पीठ) में 2 दिवसीय एआई संगोष्ठी का समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अरविंद मोहन ने की। संगोष्ठी के दौरान तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें देशभर के शोधार्थियों ने 30 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का नेतृत्व अटल सुशासन पीठ के संयोजक व विभागाध्यक्ष प्रो. नंदलाल भारती ने किया। दूसरे दिन के पहले सत्र में एआई, मानव संसाधन और वित्तीय प्रबंधन पर चर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता प्रो. आईडी मिश्र ने की। वहीं दूसरे सत्र में एआई के सामाजिक और मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर विचार-विमर्श हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रो. अमित आर्य ने की। ऑनलाइन सत्र में भी जुड़े देशभर के शोधार्थी एक विशेष ऑनलाइन तकनीकी सत्र में विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आईपीएस डॉ. सुनील गुप्ता ने विशेष वक्तव्य देते हुए एआई के व्यावहारिक उपयोग पर जोर दिया।मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि एआई तेजी से हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है और काम को आसान बना रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे एआई को सकारात्मक और नैतिक तरीके से अपने जीवन में अपनाएं। AI विकल्प नहीं, सहयोगी बने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. अरविंद मोहन ने कहा कि एआई छात्रों के लिए एक अच्छा साथी है। इसे पढ़ाई में सहयोगी के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए, न कि इसका विकल्प बनाना चाहिए।समापन समारोह में डॉ. आलोक कुमार गौरव ने संगोष्ठी की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी ऋचा यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एसएस चौहान ने दिया।कार्यक्रम में डॉ. उत्कर्ष मिश्र, डॉ. अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शोधार्थी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 25 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार:एसपी ने 6 दिन पहले घोषित किया था इनाम, फोन बंद करके छिप रहा था
    Next Article
    मैनेजर के पिता बोले-आरोपियों को फांसी हो, फाइनल जस्टिस चाहिए:CO की रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, मामा बोले- ब्राह्मण पैदा होना पाप है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment