Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनेजर के पिता बोले-आरोपियों को फांसी हो, फाइनल जस्टिस चाहिए:CO की रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, मामा बोले- ब्राह्मण पैदा होना पाप है

    2 hours ago

    1

    0

    'एसआईटी हमें स्वीकार है, लेकिन हमें फाइनली सीबीआई जांच चाहिए। आरोपियों के लिए फांसी चाहिए। फाइनल जस्टिस चाहिए। हमारे बच्चे की निर्मम हत्या हुई है। खाकी में कमी रही, पालिटिकल प्रेशर में कमी रही। खाकी चाहती तो आरोपी को समझाया जा सकता था। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र ने अपनी इंटरनल रिपोर्ट दी थी कि इस मामले में कार्रवाई होना चाहिए, वर्ना कुछ भी हो सकता है। फिर भी हमारे बेटे की हत्या हो गई। विधायक जी अगर यह इंडस्ट्री लेकर आए तो किसी को मौत देने के लिए लाए थे। हमें मालूम होता कि हमारे बेटे की हत्या हो जाएगी तो हम उसे कभी बदायूं नहीं भेजते।' यह दर्द है एचपीसीएल के असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा का है। हर्षित की 12 मार्च को एचसीपीएल प्लांट में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर आरोपी अजय प्रताप को पकड़ा था। उसकी 11 अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला। मामले में एसएसपी और सीओ को हटाया गया। मंगलवार दोपहर हर्षित के परिवार के लोग दो गाड़ियों में सवार होकर एसएसपी आफिस आए। पहले उन्हें पुलिसकर्मियों ने डीएम चौराहे पर रोकना चाहा तो वहां नोकझोंक हो गई। बाद में एसएसपी अंकिता शर्मा पहुंचीं। परिजनों को अपने साथ आफिस ले आईं। यहां हर्षित के मामा ने आत्मदाह की चेतावनी दी। बाद में पूरे परिवार को अंदर ले जाया गया। पढ़िए हर्षित मिश्रा की मां, पत्नी और मामा ने क्या कहा… पहले जानते हैं डबल मर्डर कैसे हुआ… अजय ने पुलिस पूछताछ में बताया था- 12 मार्च को दोपहर 1 बजे मैं HPCL प्लांट गया था। उस वक्त प्रशासनिक भवन में मीटिंग चल रही थी। मैं वहां पहुंचा, तो 5 लोग बैठे थे। मैंने सभी को बातों में उलझाए रखा कि मुझे नौकरी पर वापस रख लो। इसी बीच मैं असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा के पीछे पहुंचा और पीठ पर तमंचा सटाकर ट्रिगर दबा दिया। आगे पड़ी मेज पर खून का फव्वारा छूटा, जिसे देखकर लोग डर गए और भागने लगे। इसके बाद मैंने DGM सुधीर गुप्ता को दौड़ा लिया। 3 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 2 गोलियां सुधीर को लगीं। वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने गेट के भीतर लगे CCTV चेक किए तो पता चला कि 1:55 बजे बोलेरो लेकर अजय प्लांट के अंदर गया था। 1:59 बजे बाहर निकला। यानी उसने सिर्फ 4 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। अब पढ़िए हर्षित की मां ने क्या कहा… मां रानी मिश्रा ने कहा- हमारे बेटे की हत्या हुई है। सीबीआई जांच चाहिए, हमें सीसीटीवी फुटेज दिखाई जाए। योगी के राज में एनकाउंटर जल्दी होता है, बुलडोजर जल्दी चलता है, उनकी दुकानें टूट रही हैं, लेकिन मामले के मास्टरमाइंड कोठियों में सो रहे हैं, आराम से घूम रहे हैं। आरोपी के भाई के साथ भी वैसा ही हो, जैसा मेरे बेटे के साथ हुआ। वहीं पत्नी ने कहा, सरकार और पुलिस पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एसएसपी बदायूं पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा। मां बोलीं—CCTV फुटेज दिखाया जाए, मास्टरमाइंड अब भी बाहर मृतक की मां रानी मिश्रा ने भी मामले में सीबीआई जांच की मांग दोहराई। उन्होंने कहा, “हमारे बेटे की हत्या हुई है, हमें सीसीटीवी फुटेज दिखाया जाए।” उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे स्तर पर कार्रवाई हो रही है, जबकि असली मास्टरमाइंड अब भी खुले घूम रहे हैं। उन्होंने कहा, “योगी सरकार में एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई जल्दी होती है, लेकिन जो बड़े लोग हैं, वे अब भी सुरक्षित हैं।” मां ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें भी वैसी ही सजा मिले, जैसा उनके बेटे के साथ हुआ। मामा बोले- बरेली में पुलिस हमें गुमराह करती रही हर्षित के मामा ने कहा, बरेली में पुलिस हमें गुमराह करती रही, हमसे कहा कि थाने में बैठाकर मिलवा देंगे यहां कहीं और ले जा रहे थे। बमुश्किल समाज के सहयोग से हम यहां आए। भांजे ने सात दिन पहले पुलिस को सूचना दी थी कि हमारी जान खतरे में है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विधायक और प्रधान मिले हुए हैं यहां का स्थानीय विधायक, सैजनी गांव का प्रधान ये सब मिले हुए थे। उसके (आरोपी) के चचेरे और तहेरे भाई सैजनी प्लांट में गेटकीपर थे। गाड़ी कैसे अंदर आई? बगैर पुलिस के मिले कुछ नहीं होता है। योगी से जी? मैं ये कहना चाहता हूं कि जिस तरह से आप लोगों ने मिलकर विकास दुबे के साथ जो किया था उसके मारने के बाद भी उसके घर को तोड़ा था। क्या ब्राह्मण पैदा होना पाप है योगी जी हमारे साथ ऐसा क्यों नहीं हो रहा है। क्या ब्राह्मण पैदा होना पाप है योगी जी? बताइये आप, आप इस देश के सही राजा हैं तो आप ब्राह्मण और ठाकुर की? राजनीति बंद कीजिए और न्याय कीजिए। अगर आप न्याय करते हैं और पुलिस न्याय नहीं करती है तो हम लोग खुद न्याय करेंगे। ब्राहमण हैं और जिसने पृथ्वी क्षत्रिय विहीन कर दी थी हम उन्हीं परशुराम के वंशज हैं। हमारा भी वही हाल कर दो जो विकास दुबे का किया था योगी जी आपसे निवेदन करता हूं कि मेरे भांजे को न्याय दिलाया जाए। अगर आपने सीबीआई जांच कराई तो हम आप पर भरोसा करेंगे नहीं दी तो हमारा भी वही हाल कर दो जो विकास दुबे का किया था। मैं विकास मिश्रा वो विकास दुबे। मुझको भी मार दो। मैं पुलिस से कहता हूं, या तो मुझे मार दो या मैं आत्मदाह करूंगा अभी। भरोसा मुझे योगी जी पर है। मुझको मेरा बेटा लाकर दे दो। मैं थाने वाले के झापड़ मार दूं। मुझसे कह दिया जाए कि चले जाओ तो क्या ये ठीक है। झापड़ का बदला झापड़। जितिन प्रसाद जी हमारे आर्दश हैं। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… HP अफसरों के हत्यारोपी की मार्केट पर चला बुलडोजर:बदायूं में 11 दुकानें ढहाईं, 53 खाली कराई जा रहीं; 100 पुलिसवाले तैनात बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के 2 अफसरों के हत्यारोपी अजय सिंह की मार्केट पर बुलडोजर चल रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे SDM धर्मेंद्र सिंह 2 बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू हुई। अब तक 11 दुकानें ढहा दी गई हैं। 53 अन्य खाली कराई जा रहीं। पुलिस और PAC के 100 से ज्यादा जवान तैनात हैं। बैरिकेडिंग कर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि मार्केट सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। आरोपी ने फर्जी कागजों के जरिए इसे खुद, अपने ताऊ और रिश्तेदारों के नाम करवा लिया था। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विवि में दो दिवसीय AI संगोष्ठी:राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने युवाओं से सकारात्मक उपयोग की अपील की
    Next Article
    सुल्तानपुर आंगनबाड़ी भर्ती, 7000 से अधिक आवेदनों का सत्यापन जारी:809 पदों के लिए ब्लॉकवार जांच, मेरिट सूची होगी तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment