Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बिजली कटौती:रोंड़ा उपकेंद्र पर चल रहा काम, 16 मार्च को 9 फीडरों की आपूर्ति ढाई घंटे होगी बाधित

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर के ग्राम रोंड़ा स्थित 132 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र पर रि-कंडक्टरिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते सोमवार, 16 मार्च को शहर के नौ फीडरों समेत कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ढाई घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह कटौती शाम 4:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। 16 मार्च को रोंड़ा पारेषण उपकेंद्र में स्थापित मैन बस बार-द्वितीय के अंतर्गत ललितपुर द्वितीय, तालबेहट, समाविस्ट, रिफेक्स व टैरिएट सौर ऊर्जा प्लांट और जाखलौन क्षेत्र में बिजली नहीं आएगी। ललितपुर द्वितीय के अंतर्गत शहर के बिहारी राशन, फीडर संख्या एक, गोविंद नगर, फीडर संख्या तीन, फीडर चार, फीडर पांच, नेहरूनगर, चंडीमाता और पिसनारी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके बाद, 17 से 19 मार्च तक भी बिजली कटौती जारी रहेगी। इन तारीखों पर रोंड़ा पारेषण उपकेंद्र में स्थापित मैन बस बार-प्रथम के अंतर्गत ललितपुर प्रथम, बांसी, जाखलौन पंप कैनाल, अस्पताल, सन सौर और जखौरा सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले फीडरों की बिजली शाम 4:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता पवन ने दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुर्गी की मीट पर विवाद, चार लोग झुलसे:संतकबीरनगर में परिवार पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, मां गंभीर जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की:रायबरेली में एक युवक घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध; ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment