Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोनी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, डीएम को ज्ञापन:मेरठ में आजाद अधिकार सेना ने कहा- भड़काऊ वीडियो और बयानबाजी करने वालों पर हो कार्रवाई

    1 day ago

    1

    0

    आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव मास्टर अब्दुल अजीज के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम के माध्यम से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नाम ज्ञापन सौंपकर गाजियाबाद के लोनी प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। संगठन ने सोशल मीडिया पर चल रहे कथित भड़काऊ वीडियो और बयानबाजी पर भी कार्रवाई की मांग की। मास्टर अब्दुल अजीज ने कहा कि संगठन किसी व्यक्ति, धर्म या समुदाय के पक्ष में नहीं है। उसका विरोध नफरत फैलाने और कानून के गलत इस्तेमाल के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हिंदू-मुस्लिम मुद्दे को लेकर लगातार वीडियो और बयानबाजी हो रही है। इससे माहौल खराब हो रहा है। ऐसे में धर्म या पहचान देखे बिना नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने लोनी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हाजी सलमान से जुड़े मामले की भी निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि यदि सलमान ने किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या कोई गैरकानूनी काम किया है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन किसी गलत काम का समर्थन नहीं करता। लेकिन किसी निर्दोष व्यक्ति पर झूठे मुकदमे दर्ज कर एकतरफा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। 11 वर्षीय बच्ची और उसकी मां पर दर्ज मुकदमों की भी जांच की मांग अजीज ने कहा कि पूरे प्रकरण में 11 वर्षीय बच्ची और उसकी मां के नाम पर दर्ज मुकदमों की सच्चाई भी सामने आनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर बयानबाजी के बाद ऐसे लोगों पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं, जिनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोषी को बचाया नहीं जाना चाहिए और निर्दोष को फंसाया नहीं जाना चाहिए। ज्ञापन में मोहन भागवत के उस बयान का भी ज़िक्र किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी पर जुल्म करने वाला सच्चा हिंदू नहीं हो सकता और भारत में सभी एक हैं। संगठन ने उनसे देश में कानून का राज और आपसी भाईचारे बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मास्टर अब्दुल अजीज ने कहा, हम किसी धर्म के पक्ष में नहीं हैं। हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि जो भी नफरत फैलाने वाला वीडियो या बयान दे, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या ईसाई। हमारा उद्देश्य देश में शांति और निष्पक्ष न्याय कायम रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी वसीयत तैयार करने वाले वकील की जमानत अर्जी खारिज:अलीगढ़ में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह का संपत्ति विवाद, ADG कोर्ट ने ऐप्लिकेशन लौटाई
    Next Article
    दालमंडी में खाली कराए गए थे 200 से ज्यादा कोठे:70 के दशक में शराब और वेश्यावृत्ति बढ़ गई थी, आंदोलन में 72 तवायफें हुईं गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment