Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ludhiana Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, आरोपी रशपाल सिंह गिरफ्तार

    1 hour from now

    1

    0

    लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की जासूसी की कथित कोशिश को नाकाम करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टीम ने आरोपी को रोका, जिसकी पहचान गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां के सराफकोट निवासी रशपाल सिंह के तौर पर हुई है।आयुक्त ने बताया कि आरोपी ने लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्यू सुंदर नगर में एक अस्पताल के सामने दुकान किराए पर ली थी। उन्होंने बताया कि उसने दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे और पाकिस्तान में अपने आकाओं को उनकी पूरी लाइव-स्ट्रीमिंग का लिंक उपलब्ध कराया था। आरोप है कि पाकिस्तानी गुर्गों ने सुरक्षा गतिविधियों पर नजर रखने और अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकियां देने के लिए इस फुटेज का इस्तेमाल किया।शर्मा ने बताया कि आरोपी राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा एजेंसियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी भी साझा कर रहा था। सराभा नगर थाने में ‘शासकीय गोपनीयता अधिनियम’ और ‘भारतीय न्याय संहिता’ की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि उसके पास से दो सीसीटीवी कैमरे, एक वाई-फाई राउटर, एक पावर एडॉप्टर और एक मेमोरी कार्ड बरामद किया गया। शर्मा ने कहा, “कितनी संवेदनशील जानकारी भेजी गयी, इसका पता लगाने के लिए गहन पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Floods: Nagpur के 102 तीर्थयात्री काठमांडू से सुरक्षित घर लौटे
    Next Article
    CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment