Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैं कांग्रेस का सिपाही, जहां था वहीं हूं:BJP में जाने की अटकलों पर अजय राय ने कहा- भाजपा की हिम्मत नहीं मुझे सीधे फोन करें

    2 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता अजय राय ने शनिवार को अष्टमी के दिन पिंडरा विधानसभा से चुनावी प्रचार की शुरुआत से पहले माता नकटेश्वरी धाम में दर्शन-पूजन किया। नकटी स्थित धाम में मां नकटेश्वरी का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने क्षेत्र के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के करीब 12 गांवों में उनका स्वागत किया गया। अजय राय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार चंदा चोर ही नहीं, बल्कि चढ़ावा चोर भी है। मैं कांग्रेस का सिपाही, जहां था वहीं हूं। भाजपा की हिम्मत नहीं है कि सीधे फोन करें। अजय राय ने मंदिर में 11 बार घंटा बजाया और मां नकटेश्वरी के दरबार में मत्था टेका। उन्होंने कहा- हर नवरात्र में वे पिंडरा में स्थित नकटेश्वरी धाम में परिवार के साथ मंदिर जाकर आशीर्वाद लेते हैं। ऐतिहासिक मंदिर का जीर्णोद्धार पूरे पिंडरा परिवार के सहयोग से हुआ है। 3 तस्वीरें देखिए… बाबतपुर से जनसपंर्क करते हुए पहुंचे कठिरांव शनिवार दोपहर में अजय राय बाबतपुर पहुंचे। फिर वहां पर दर्जनों समर्थकों के साथ पहले ट्रैक्टर फिर मोटरसाइकिल से दर्शन के लिए निकले। नकटेश्वरी भवानी मंदिर में पहुंचकर उन्होंने दर्शन-पूजन किया। उसके बाद पिंडरा बाजार के लिए निकले। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत भी किया। अजय राय बोले- हम जहां थे, वहीं हैं उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं और पद के लालच में नहीं रहते। पद तो आता-जाता रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पांच बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं। यह भी कहा कि वे निर्दलीय जीतकर कांग्रेस में आए थे। उस समय बसपा सरकार में मायावती कैबिनेट मंत्री बनाने को तैयार थीं और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कई फोन आए, लेकिन उन्होंने सत्ता के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना। मछली फंसाने की तरह कांटा लगाकर बैठी भाजपा कांग्रेस नेता अजय राय ने शनिवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही हैं और पद के लालच में राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा, “अजय राय जहां थे, वहीं हैं। पद आता-जाता रहता है। हमारा मकसद सत्ता पाना नहीं, बल्कि देश को बर्बाद करने वालों को उखाड़ना है।” ‘बीजेपी लगातार 2014 से प्रयास कर रही’ अजय राय ने कहा कि बीजेपी के लोग उन्हें लगातार अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह अपने विचारों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “निर्दल जीतकर कांग्रेस के साथ आया था। अगर सत्ता पानी होती तो बसपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री बन सकता था। मायावती जी की ओर से प्रस्ताव था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी से इस बारे में पूछा जा सकता है।” उन्होंने कहा कि वह पांच बार विधायक रहे और मंत्री भी बने। 1996 में जब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड एक थे, तब वह सबसे कम उम्र के विधायकों में शामिल थे। ‘बीजेपी की हिम्मत नहीं कि मुझे कॉल करे’ बीजेपी की ओर से संपर्क किए जाने के सवाल पर अजय राय ने कहा, “बीजेपी की हिम्मत नहीं है कि मुझे कॉल करे। वे जानते हैं कि अजय राय डिगने वाले नहीं हैं, हटने वाले नहीं हैं।” उन्होंने बीजेपी पर जनता को लालच और प्रलोभन देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि देश के युवाओं, किसानों और महिलाओं के मुद्दों पर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता है। अराधना मिश्रा को दी शुभकामनाएं कांग्रेस में अराधना मिश्रा को जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर अजय राय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अराधना मिश्रा खूब मेहनत करें, परिश्रम करें और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर उनका सम्मान करें। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में बाढ़ पीड़ित नाव देख दौड़ पड़ते हैं:चोरी हो जाएगी, इसलिए घर नहीं छोड़ा; छत पर तिरपाल डालकर समय काट रहे लखनऊ का फैजुल्लागंज करीब 2 हफ्तों से बाढ़ के पानी से घिरा है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति भयावह हो चुकी है। 50 हजार से ज्यादा घरों में 5 फीट तक पानी भरा है। एक मंजिला मकानों में रहने वाले लोग छतों पर तिरपाल डालकर दिन काट रहे हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों ने क्या बताया और मौके पर क्या हालात दिखे? आइए, जानते हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में अपहरण कर बच्चा बेचने वालों का एनकाउंटर:3 बदमाशों के पैर में गोली लगी; 5 लाख में डील फाइनल की थी
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- माफिया के लिए जज भी रोके जाते थे; बिस्तर पर 5 लाशें मिलीं; छेड़खानी पर सरकारी डॉक्टर की पिटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment