Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में अपहरण कर बच्चा बेचने वालों का एनकाउंटर:3 बदमाशों के पैर में गोली लगी; 5 लाख में डील फाइनल की थी

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे का अपहरण करने वाले गिरोह की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें 3 बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक कार, बाइक, तमंचे और 2 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद की है। आरोपी बच्चे को दिल्ली की एक महिला को 5 लाख रुपए में बेचने की तैयारी कर रहे थे। घटना शनिवार शाम 4 बजे कासना थाना क्षेत्र में हुई। मुठभेड़ में 3 को लगी गोली, बच्चा बरामद डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया- कासना थाना क्षेत्र में डाढ़ा गोलचक्कर के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की। कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उनकी कार पेड़ से टकरा गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाशों गुरमीत सिंह, सुमित कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर विकास और धर्मपाल सिंह के बेटे नकुल को डाढ़ा गोलचक्कर गांव से गिरफ्तार किया गया। पांचों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर बच्चे को बेचने जा रही पुष्पा और कमलेश को कासना गांव से गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाओं के कब्जे से अपहरण किए गए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। 13 अक्टूबर को अस्पताल के सामने से उठाया था बच्चा पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर की शाम कांशीराम अस्पताल के सामने से बच्चे का अपहरण किया था। इसके लिए बाइक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसने नकुल के साथ मिलकर बच्चे को अगवा किया था। इसके बाद गुरमीत, सुमित और विकास बच्चे को कार से गाजियाबाद ले गए। सुमित की मामी पुष्पा ने बच्चे को बेचने की बात कही थी। उसने बताया था कि दिल्ली की रहने वाली कमलेश बच्चे को खरीदने के बदले पैसे देगी। इसके बाद आरोपियों ने बच्चे को बेचने की योजना बनाई। बच्चे को बेचने के लिए 4.50 लाख रुपए में हुआ था सौदा पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बच्चे को बेचने के बदले 4.50 लाख रुपए में सौदा हुआ था। इसमें से 2 लाख रुपए मिल चुके थे, जबकि बाकी ढाई लाख रुपए बाद में मिलने थे। गुरमीत, अंकित और सुमित के हिस्से से 1.50 लाख रुपए, विकास और नकुल से 20-20 हजार रुपए और पुष्पा से 32,800 रुपए बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल कार, अपहरण के लिए इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक और नकदी भी बरामद हुई है। बुलंदशहर में भी दर्ज है मुकदमा पुलिस ने बताया- बच्चे के अपहरण के मामले में कासना थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने में भी गुरमीत, अंकित और सुमित के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। …………………. यह खबर भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा- घर में पति-पत्नी 3 बच्चों की लाश मिलीं:पड़ोसी बोले- प्रॉपर्टी विवाद था, सास ने नूडल्स बनाए, इसमें जहर होने का शक यूपी में ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार को एक घर में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों की लाश मिली। सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी पुलिस-होमगार्ड भर्ती में ऊंचाई-सीने की दोबारा नाप होगी:हाईकोर्ट का आदेश- KGMU मेडिकल बोर्ड बनाएगा, 31 अक्टूबर को नपाई
    Next Article
    मैं कांग्रेस का सिपाही, जहां था वहीं हूं:BJP में जाने की अटकलों पर अजय राय ने कहा- भाजपा की हिम्मत नहीं मुझे सीधे फोन करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment