Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने 2 बेटों को मारा,जान देने की कोशिश की:गाजीपुर में मुंह में कपड़ा ठूंसकर रॉड से सिर फोड़ा, 9 साल की बेटी ने खोला राज

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में पति की दूसरी शादी से परेशान मां ने अपने दो बेटों की हत्या कर दी। एक-एक कर दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसा फिर रॉड से सिर पर वार कर दिया। हत्या के बाद मां के हाथ में खून से सनी रॉड देखकर 9 साल की बेटी डर गई। मां ने उससे कहा कि किसी को बताया तो तुम्हें भी मार दूंगी। डरी सहमी बेटी ने एक दिन बाद गांव के प्रधान को पूरी वारदात बताई। बंद कमरे को खोला गया तो बेड पर चादर से ढकी दोनों बेटों की लाश मिली। हत्याकांड का राज खुलते ही महिला दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगाने लगी, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बच्चों की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वारदात जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर खानपुर इलाके में मंगलवार रात को हुई। बुधवार की शाम को मामले का खुलासा हुआ। मौके की दो तस्वीरें देखें विस्तार से पढ़े पूरा मामला एसपी डॉ. ईरज रजा के मुताबिक, रजहटी गांव का रहने वाला अर्जुन राजभर उड़ीसा में पेटिंग का काम करता है। परिवार में मां लालपूरी, पिता लालजी के अलावा पत्नी पूजा, दो बेटे करन (14) और आर्यन (12) व 9 साल की बेटी प्रतिभा है। करन कंपोजिट स्कूल में 7वीं और आर्यन 6वीं क्लास में पढ़ता था, जबकि प्रतिभा गांव के पास ही आदर्श शिक्षा निकेतन में 5वीं क्लास में पढ़ती है। ग्रामीणों के अनुसार, अर्जुन राजभर ने 3 साल पहले मुंबई में काम करने के दौरान दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह दूसरी पत्नी को साथ लेकर उड़ीसा में रहने लगा। वो पिछले 7 साल से घर नहीं आया है। परिवार के खर्च के लिए कभी-कभार पैसे भेज देता था। अर्जुन की पहली पत्नी पूजा इसी बात से परेशान चल रही थी। वो तीनों बच्चों और सास-ससुर के साथ घर पर रहती थी। वह अक्सर चिड़चिड़ी रहती थी और बच्चों के साथ मारपीट भी करती थी। चीख न सुनाई पड़े, इसलिए तेज आवाज में गाना बजाया पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब 11 बजे मां ने कमरे में मेरे दोनों भाईयों को बंद कर तेज आवाज में भक्ति गाना बजाया। पहले करन के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके सिर पर रॉड से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद छोटा बेटा भागने लगा तो उसे भी जमीन पकड़कर गिरा दिया और उसके मुंह में भी कपड़ा ठूंसकर उसी रॉड से सिर कूच दिया। 9 साल की प्रतिभा ने बताया- मां लोहे की रॉड छत से पीछे खेत में फेंकने गई तो मैंने उसे देख लिया। मां ने मुझसे कहा कि किसी को बताओगी तो तुम्हें मार दूंगी। इसके बाद मैं डर के मारे चुपचाप दादी-दादा के पास जाकर लेट गई। इस दौरान मां मुझे बुलाने आई। बार-बार कमरे में ले जाने के लिए बोलने लगी। तब दादा ने कहा कि जब यहीं सो रही है तो सोने दो। तब जाकर मेरी जान बची। प्रधान से बोली- मेरे दोनों बेटे नहीं मिल रहे रजहटी गांव के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया - मैं बुधवार की शाम को अपने पिताजी को दवा दिलाने जा रहा था। तभी पूजा बच्चों को ढूंढते हुए मेरे पास आई और रोने लगी। बोली कि मेरे दोनों बच्चे सुबह से गायब हैं। उनका कोई पता नहीं चल रहा है। मुझे शक है कि किसी ने उनकी हत्या कर दी है या तो किडनैप कर लिया है। खिड़की से बदबू आने पर शक हुआ इसके बाद गांव के एक लड़के को लेकर मैं उसके घर पहुंचा। पूजा के दोनों कमरों में ताला बंद था। चाबी मांगी तो उसने कहा कि चाबी नहीं मिल रही है। इस दौरान एक कमरे की खिड़की से बदबू आई तो मुझे शंका हुई। मैंने चुपचाप खानपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार को कॉल कर बुलाया। इसी दौरान उसकी बेटी ने दोनों भाईयों को मारने की बात बताई। तब हम लोगों ने ताला तोड़ा। अंदर बेड पर पड़ी चादर हटाई तो दोनों बच्चों के शव पड़े थे। दोनों के मुंह में कपड़ा था, सिर से खून निकलकर सूख चुका था। भीड़ देखकर फंदा लगाने लगी शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों को देख पूजा घबरा गई और वह कमरे में जाकर फंदा लगाकर खुदकुशी करने लगी। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमरें में तलाशी ली तो सल्फास की शीशी पड़ी मिली। जिससे आशंका है कि बच्चों को मारने से पहले उसने जहर दिया होगा। पुलिस ने बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और महिला को हिरासत में लिया। जहर की आशंका के चलते बच्चों के ब्लड के सैंपल भी लिए गए हैं। एसपी डॉ ईरज रजा ने बताया- प्रारंभिक जांच में दोनों बच्चों के सिर पर लोहे की रॉड से वार किए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल को सील कर फोरेंसिक टीम ने जांच की है। हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। इसमें कोई और भी शामिल है या नहीं, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। --------- ये खबर भ पढ़ें यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या से जुड़ा CCTV:जिम के बाहर 5 गोलियां मारीं, इंस्टा पर पोस्ट कर जिम्मेदारी ली, कहा- सबका नंबर आएगा यूपी के शामली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां जानेमाने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम जिम से बाहर निकलते ही अंकित पर हमलावरों ने करीब 18 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की। उनके सिर और पेट में 5 गोलियां लगीं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 लाख के कॉस्मेटिक्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:महराजगंज में पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे क्रीम, पुलिस ने जब्त किया
    Next Article
    यूपी प्रवक्ता भर्ती की प्रतीक्षा सूची जारी:18 विषयों के 624 पदों पर चयन के बाद आयोग ने जारी किया नया पैनल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment