Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंडलायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक:मतदाता पुनरीक्षण कार्यों में सहयोग पर दिया जोर, बोले- कोई भी छूटे न

    21 hours ago

    1

    0

    मऊ में मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संपन्न हुई। अभियान की अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। मंडलायुक्त ने बताया कि वर्तमान पुनरीक्षण अभियान का मुख्य आधार 01 जनवरी 2026 की तिथि है। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के पात्र हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता, विशेषकर युवा और महिला मतदाता, पंजीकरण से वंचित न रहे। बैठक में अभियान के दौरान लगाए जाने वाले विशेष कैंपों और घर-घर सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने समस्त उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के सत्यापन को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी आवेदन लंबित न रहे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। मंडलायुक्त ने सभी दलों से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले ही सभी गतिविधियों को पूरा कराने में सहयोग करने का आग्रह किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि जनपद में 06 जनवरी 2026 तक कुल 14,13,127 मतदाता हैं। इनमें 7,77,782 पुरुष, 6,35,301 महिला तथा 44 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा सेवारत मतदाताओं की संख्या 4,600 है, जिनमें 4,465 पुरुष और 135 महिला मतदाता हैं। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में युवक को घेरकर मारपीट का VIDEO:भाजपा ज्वाइन करने पर रंजिश का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    ओनाय वैश्य समाज का होली मिलन समारोह:बहराइच में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment