Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में युवक को घेरकर मारपीट का VIDEO:भाजपा ज्वाइन करने पर रंजिश का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

    21 hours ago

    1

    0

    रामपुर के केमरी थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि भाजपा जॉइन करने के बाद उससे रंजिश रखी जा रही थी। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को घेरकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। पिटते हुए दिख रहे युवक की पहचान मुरसलीन के रूप में हुई है। पीड़ित मुरसलीन ने आरोप लगाया है कि उसने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जॉइन की थी। इसके बाद से कुछ लोग उससे नाराज थे और उसे लगातार धमकियां दे रहे थे। मुरसलीन के अनुसार, जाहिद, शादाब, आमिर और मुफाइद नामक लोग उससे रंजिश रखते थे और उसे सबक सिखाने की बात कहते थे। पीड़ित का आरोप है कि बीते दिन इन लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विद्यासागर मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। वायरल वीडियो की भी बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी भूमिका तय की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी व्यक्ति इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति की समीक्षा:अधिकारियों ने 10 लाख गैस कनेक्शन, 186 पेट्रोल पंपों पर स्थिति जांची
    Next Article
    मंडलायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक:मतदाता पुनरीक्षण कार्यों में सहयोग पर दिया जोर, बोले- कोई भी छूटे न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment