Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा की मांग:समाजवादियों ने नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन, 1995 में बनाया था जिला

    15 hours ago

    1

    0

    महोबा में समाजवादी व्यापार सभा और वरिष्ठ समाजवादियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा शहर के प्रमुख चौराहे पर स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका परिषद को एक ज्ञापन सौंपा। यह मांग 11 फरवरी को महोबा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर की गई। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष साहू और अन्य वरिष्ठ समाजवादियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव ने 11 फरवरी 1995 को महोबा को जिला घोषित कर इसकी पहचान और गौरव स्थापित किया था। इस वर्ष महोबा जिला अपनी स्थापना के 31 वर्ष पूरे कर रहा है। ज्ञापन में बिलबई तिराहा, लोड़ी तिराहा या बजरिया चौकी तिराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर प्रतिमा लगाने का सुझाव दिया गया है। इसे शहरवासियों और जिला प्रशासन की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि के रूप में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव, बाबू मंसूरी, योगेश यादव योगी, जिला महासचिव ताहिर उद्दीन सिद्दीकी, रघुवीर यादव, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा जितेन्द्र यादव, अंकित चौरसिया, योगेश यादव, राजकुमार वर्मा, अवधेश रैकवार, नरेश यादव, साजिद अली, गया प्रसाद प्रजापति, जलील पठान, आसिफ अंसारी, धीरज यादव, अब्दुल सलाम और राजेश यादव जुझार सिंह सहित कई वरिष्ठ समाजवादी और व्यापारिक नेता उपस्थित रहे। समाजवादियों ने नगर पालिका बोर्ड से अनुरोध किया कि इस प्रस्ताव को अपनी बैठक में पारित कर सर्वसम्मति से प्रतिमा जल्द से जल्द स्थापित की जाए। उनका मानना है कि यह कदम न केवल पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान को याद दिलाएगा, बल्कि महोबा के नागरिकों और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या:देवरिया में चाचा ने दरिंदगी कर तालाब में फेंका, खून से सनी जींस मिली
    Next Article
    लखनऊ में वेब मॉल का निर्माण मानचित्र के विपरीत हुआ:पार्किंग एरिया में बना रखी थी अस्थाई दुकानें; एक सप्ताह में हटाने का निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment