Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने बेटे-बेटी के साथ युवक को मार डाला:लखनऊ में बहस के बाद चाकू से वार किए, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मोहल्ले के रहने वाली महिला और उसकी बेटी-बेटा पर हत्या का आरोप लगा है। दोनों ने मामूली बात पर चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान दुबग्गा के रहने वाले सूरज गौतम (22) के रूप में हुई। वह प्राइवेट फर्म में काम करता था। पड़ोस में रहने वाले मोहित तिवारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिसके चलते मोहित ने मां और बहन के साथ मिलकर चाकू से वार किए। लखनऊ पुलिस मुकदमा दर्ज करने मामले की जांच कर रही है। अब घटनाक्रम विस्तार से पढ़िए… बेगरिया दुबग्गा निवासी राजेंद्र गौतम ने बताया- बुधवार को करीब शाम 5 बजे घर के सामने सड़क पर मोहल्ले के निशु से बात कर रहे थे। इस दौरान वहां से गांव का रहने वाला मोहित मोटरसाइकिल से जा रहा था। अचानक से मोटरसाइकिल रोककर वह गाली गलौज करने लगा। मोहित इसके पहले भी विवाद कर चुका था। जब उसको गाली देने से मना किया गया तो मोटरसाइकिल से उतर कर हाथापाई करने लगा। बहन घर से चाकू लेकर आई मौके पर मोहित की मां रंजना और बहन शिवानी भी आ गई। तीनों लोग मारपीट करने लगे। तभी बचाने के लिए उनका बेटा सूरज गौतम (22) आ गया। मोहित अपनी मां-बहन के साथ सूरज पर हमला कर दिया। उसकी बहन ने चाकू से सूरज पर कई वार किए जिससे सूरज गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी बहन हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें 'अगर उनके बच्चे के साथ होता तो बुलडोजर चल जाता': पिता बोले- माथे के बीच में गोली मारी गई; पूर्व MLC का भतीजा है आरोपी ‘जो मेरे बच्चे के साथ हुआ है, अगर वह उनके बच्चे के साथ होता तो पुलिस होती, झंडे होते, बुलडोजर होता और मेरा घर गिरता। लेकिन, यहां इतना समय बीत गया, कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम मान रहे हैं कि लोगों को लगता होगा कि दो दिन ही हुए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर पुलिस एक कदम भी नहीं बढ़ पाई है।’ यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में महिला किसान नेता की हत्या का खुलासा:ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमी ने गला दबाकर जंगल में फेंका शव, 15 दिन बाद मिला कंकाल
    Next Article
    चित्रकूट में बाइक की टक्कर से एक की मौत:दो लोग गंभीर घायल, बहन के घर से अपने बेटे को लेकर लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment